किसान भाईयों के लिए खुशखबरी, 80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा ढैंचा का बीज Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

डॉ. सैनी ने किसानों से अपील की है कि गेहूं की कटाई कम्बाईन से करने के बाद शेष बचे फानों को न जलाएं और इसके स्थान पर ऊंचा की बिजाई करके 40 दिन बाद खेत में ही जुताई कर दें. इससे भूमि की उर्वरता शक्ति बनी रहेगी और…और पढ़ें

X

किसानों के लिए खुशखबरी, इस स्कीम का मिलेगा लाभ, जानिए

अंबालाः हरियाणा सरकार द्वारा अम्बाला जिले में किसानों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से फसल विविधिकरण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत भूमि की उर्वरता शक्ति बनाए रखने और हरी खाद को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा के प्रदर्शन प्लॉटों का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत अम्बाला जिले में 2160 क्विंटल ढैंचा का बीज 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है. एक एकड़ के लिए 12 किलोग्राम बीज और एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक इसका लाभ प्राप्त कर सकता है.

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सिंह सैनी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि ढैंचा बोने के इच्छुक किसान “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर www.agriharyana.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन 30 मई 2025 तक खुला है. किसान हरियाणा बीज विकास निगम के केन्द्र पर ओ.टी.पी. देकर सम्बन्धित बिक्री केन्द्र से बीज प्राप्त कर सकते हैं.

डॉ. सैनी ने किसानों से अपील की है कि गेहूं की कटाई कम्बाईन से करने के बाद शेष बचे फानों को न जलाएं और इसके स्थान पर ऊंचा की बिजाई करके 40 दिन बाद खेत में ही जुताई कर दें. इससे भूमि की उर्वरता शक्ति बनी रहेगी और अगली फसल की पैदावार भी अच्छी होगी. अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

किसान भाईयों के लिए खुशखबरी, 80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा ढैंचा का बीज

[ad_2]