महेंद्रगढ़: शनिदेव महाराज जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम हवन के साथ हुआ शुरू haryanacircle.com

[ad_1]


मोहल्ला कानौड़िया बंदरों वाली गली स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में सोमवार से 22वां शनिदेव महाराज जन्मोत्सव का सोमवार को हवन के साथ शुरू हो गया। सुबह सवा आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन कर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। मंदिर के पुजारी ज्योतिषी पंडित सुभाष घोसी ने बताया कि सुबह आठ बजे हवन किया गया। रात्रि नौ बजे जागरण का आयोजन किया जाएगा। कलाकार सतीश श्रवण एंड पार्टी कुमार संजू, पंकज यदु, सचिन गंगाहेड़ी रेवाड़ी द्वारा शनिदेव महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। विनीत महादेव आर्ट रोहतक द्वारा मनमोहक झांकिया निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 मई को सुबह शनिदेव महाराज की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके उपरांत दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभा यात्रा शहर के शनिदेव मंदिर से ढाल बाजार, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, मोहल्ला नीमड़ी होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी करेंगे। विशिष्ठ अतिथि नगपालिका की उप प्रधान मंजू कौशिक व समाज सेवी नवीन राव होंगे।

[ad_2]
महेंद्रगढ़: शनिदेव महाराज जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम हवन के साथ हुआ शुरू