in

विधायक रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस: भ्रष्टाचार केस में होगी पूछताछ, शुक्रवार को 6 घंटे सर्च के बाद किया गया था गिरफ्तार – Jalandhar News Chandigarh News Updates

विधायक रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस:  भ्रष्टाचार केस में होगी पूछताछ, शुक्रवार को 6 घंटे सर्च के बाद किया गया था गिरफ्तार – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

गिरफ्तार किए गए विधायक को साथ लेकर जाते हुए अधिकारी और सीएम मान ने गिरफ्तारी पर जारी किया था बयान।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि अरोड़ा से मोहाली में पूछताछ होगी या फिर जालंधर में।बता दें कि व

.

करीब 6 घंटों तक विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर के अंदर सर्च करती रही। सर्च के दौरान रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, मगर रोहित को विजिलेंस ने अपने हिरासत में ले लिया था। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही पेश किया जाएगा।

बता दें कि विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

विधायक की सुरक्षा वापस ली गई थी

अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि रमन अरोड़ा के वकील ने रेड के दौरान गिरफ्तारी से इनकार किया था।

हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

[ad_2]
विधायक रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस: भ्रष्टाचार केस में होगी पूछताछ, शुक्रवार को 6 घंटे सर्च के बाद किया गया था गिरफ्तार – Jalandhar News

डबवाली में बदला मौसम, तेज आंधी से जनजीवन हुआ प्रभावित Latest Haryana News

डबवाली में बदला मौसम, तेज आंधी से जनजीवन हुआ प्रभावित Latest Haryana News

प्रदेश में घटते लिंगानुपात को लेकर बीएमएस डॉक्टर को जिम्मेदार ठहरता सरासर गलत : डॉ. यादव  Latest Haryana News

प्रदेश में घटते लिंगानुपात को लेकर बीएमएस डॉक्टर को जिम्मेदार ठहरता सरासर गलत : डॉ. यादव Latest Haryana News