{“_id”:”682e128575068cb384028738″,”slug”:”cow-smuggler-arrested-at-kmp-toll-three-cows-freed-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-58124-2025-05-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: केएमपी टोल पर गो तस्कर गिरफ्तार, तीन गोवंश मुक्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पटौदी।
Trending Videos
काऊ प्रोटेक्शन सेल ने केएमपी टोल पर गश्त के दौरान गो तस्करी का प्रयास नाकाम करते हुए एक पिकअप चालक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान अजय पासवान निवासी बिहार के दौलतपुर रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से गाय भरकर उन्हें गोकसी के लिए टपुकड़ा, राजस्थान ले जा रहा था। जानकारी के अनुसार फर्रुखनगर की ओर से आ रही तेज गति की पिकअप को देखकर पुलिस टीम को शक हुआ। चालक ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पीछे से आ रही गाड़ी के चलते वह भाग नहीं सका। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें तीन गाय भरी हुई पाई गईं। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: केएमपी टोल पर गो तस्कर गिरफ्तार, तीन गोवंश मुक्त