in

PM शहबाज बोले-स्कूल बस हमले में जिम्मेदार को सजा दिलाएंगे: भारत पर शामिल होने का आरोप लगाया, भारत बोला- ध्यान भटकाने की कोशिश Today World News

PM शहबाज बोले-स्कूल बस हमले में जिम्मेदार को सजा दिलाएंगे:  भारत पर शामिल होने का आरोप लगाया, भारत बोला- ध्यान भटकाने की कोशिश Today World News

[ad_1]

इस्लामाबाद9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार इलाके में मंगलवार को एक स्कूल बस को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस धमाके में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

ये स्कूल बस करीब 40 छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी, जब रास्ते में जीरो प्वाइंट के पास धमाका हो गया। घायल बच्चों को क्वेटा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

हमले के बाद PM शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर खुद क्वेटा पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस हमले के पीछे ‘फितना अल हिंदुस्तान’ को जिम्मेदार बताया। उन्होंने दावा किया कि यह भारत समर्थित आतंकी ग्रुप है।

भारत बोला- पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद

भारत ने पीएम शहबाज के आरोप का खंडन किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। आतंकवाद से ध्यान भटकाने की ये पाकिस्तान की एक और रणनीति है। पाकिस्तान की यह आदत बन चुकी है कि वह अपनी आतंकवाद समर्थक छवि और आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हर बार भारत पर आरोप मढ़ता है।

बलूचिस्तान के खुजदार में बच्चों को ले जा रही बस पर बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ था।

बलूचिस्तान के खुजदार में बच्चों को ले जा रही बस पर बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ था।

PAK पीएम बोले- भारत से शांतिवार्ता संभव पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बुधवार को इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच UAE या सऊदी अरब में शांति वार्ता हो सकती है। इसमें अमेरिका मध्यस्थ का रोल निभाएगा।

उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग नहीं की थी। अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया होता, तो पूरी दुनिया को पता होता।

शरीफ ने कहा कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) के बीच बातचीत में इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों तरफ के सैनिक 7 मई को संघर्ष शुरू होने से पहले वाली पोजिशन पर लौट जाएंगी।

शरीफ से पूछा गया कि क्या संघर्ष के दौरान भारत में इजराइली कर्मचारी मौजूद थे, तो शरीफ ने कहा- रिपोर्ट्स हैं कि इजराइली भारत में थे। इजराइल ने युद्ध के दौरान भारत को बहुत समर्थन दिया, लेकिन जीत हमारी हुई।

शरीफ ने 6 भारतीय विमान गिराने का दावा किया

शरीफ ने कहा कि भारत ने युद्ध शुरू किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 6 भारतीय विमानों को मार गिराया, कई ड्रोन तबाह कर दिए और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा- ‘हम और भी विमान गिरा सकते थे, लेकिन हमने संयम बरता।’

PAK पीएम ने कहा- भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान ने चीनी तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया। पाकिस्तान दुनिया भर में चीन के लिए ‘मार्केटिंग नेशन’ बन गया है।

ट्रम्प ने भारत-पाक सीजफायर और मध्यस्थता पर 7 दिन 6 बयान दिए थे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर और मध्यस्थता पर 10 मई से 17 मई के बीच 6 बार बयान दे चुके हैं। ट्रम्प के सभी बयान पढ़िए…

पहला: 10 मई- सीजफायर पर पहला बयान, जंग रोकने का दावा किया

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।

दूसरा: 11 मई- कश्मीर मुद्दे पर हल निकालने की कोशिश करूंगा

मुझे भारत और पाकिस्तान की मजबूत लीडरशिप पर बहुत गर्व है, जिन्होंने ताकत, समझदारी और हिम्मत दिखाकर यह फैसला लिया कि अब मौजूदा तनाव को रोकने का समय है। साथ ही, मैं दोनों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या ‘हजार साल’ बाद कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकाला जा सकता है।

तीसरा: 12 मई- मैंने भारत-PAK के बीच परमाणु जंग रोकी

मैंने परमाणु जंग रोक दी है। अमेरिका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की है। मुझे यकीन है कि यह सीजफायर स्थायी होगा। दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं, इससे एक भीषण परमाणु जंग छिड़ सकती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

चौथा: 13 मई- सीजफायर के लिए बिजनेस का इस्तेमाल किया

दोनों देशों के बीच सीजफायर में मध्यस्थता के लिए मैंने काफी हद तक बिजनेस का इस्तेमाल किया। मेरा सबसे बड़ा सपना शांति स्थापित करने का है। मैं विभाजन नहीं, एकता चाहता हूं।

पांचवां: 15 मई- सीजफायर नहीं कराया, सिर्फ मदद की

मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई, लेकिन मैंने मदद की है। मैं ये नहीं कहता कि ये मैंने किया, लेकिन ये पक्का है कि पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान के बीच जो हुआ, मैंने उसे सेटल करने में मदद की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 मई को कतर में थे। उन्होंने दोहा में अल उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 मई को कतर में थे। उन्होंने दोहा में अल उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैनिकों को संबोधित किया था।

छंटवा: 17 मई- भारत-PAK न्यूक्लियर वॉर मैंने रुकवाई, मुझे क्रेडिट नहीं मिला

हालात बहुत गंभीर हो गए थे। अगला कदम क्या होता, आप जानते हैं… ‘N वर्ड’। यानी न्यूक्लियर वॉर। भारत-पाकिस्तान जंग को रोकना मेरी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। हालांकि मुझे इसका क्रेडिट नहीं मिला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

₹41,000 करोड़ का कर्ज लेगी पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान सरकार अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से 4.9 बिलियन डॉलर (करीब 41,000 करोड़ रुपए) का कर्ज लेने की प्लानिंग कर रही है।

ये कर्ज इसी महीने इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी IMF से 1 बिलियन डॉलर (₹12 हजार करोड़) का कर्ज मंजूर होने के बाद लिया जा रहा है।

इस कर्ज का इस्तेमाल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने और विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। कर्ज के लिए पाकिस्तान चार बड़े अंतरराष्ट्रीय बैंकों से बातचीत कर रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

PAK सेना का दावा- भारत के 6 विमान मार गिराए, इनमें से 3 राफेल थे

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने 3 राफेल गिराने का दावा ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए किया।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने 3 राफेल गिराने का दावा ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए किया।

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने दावा किया कि उनकी सेना ने भारत के 6 विमान मार गिराए थे, जिनमें से 3 राफेल थे। उन्होंने यह दावा ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए किया।

चौधरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध सोचना भी मूर्खता है और इसे नामुमकिन माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा- परमाणु युद्ध दोनों देशों के लिए विनाशकारी होगा। पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन अगर युद्ध थोपा गया, तो हम पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना था कि दोनों देशों के बीच विवाद है, जो कभी भी भड़क सकता है।

पहलगाम हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के आरोपों पर, चौधरी ने कहा- अगर भारत सबूत देता है, तो पाकिस्तान कार्रवाई करेगा। लेकिन भारत में कोई भी इस हमले के लिए सुरक्षा चूक पर सवाल नहीं उठा रहा।

सीजफायर पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति को प्राथमिकता देता है और इसे जीत के रूप में नहीं, बल्कि शांति के तौर पर देखता है।

भारतीय फ्लाइट्स के लिए पाकिस्तान का एयर स्पेस एक और महीने बंद रहेगा

पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपने एयर स्पेस को एक और महीने तक बंद रखने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से उठाए गए कदमों के जवाब में अपने एयर स्पेस को भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया था।

यह प्रतिबंध 23 मई तक के लिए था, क्योंकि इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) के नियमों के मुताबिक एयर स्पेस पर एक बार में एक महीने से ज्यादा प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

जियो न्यूज के मुताबिक इस प्रतिबंध को बढ़ाने का ऐलान बुधवार या गुरुवार को हो सकता है। इसके लिए एक नोटिस टू एयरमेन (Notam) जारी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
PM शहबाज बोले-स्कूल बस हमले में जिम्मेदार को सजा दिलाएंगे: भारत पर शामिल होने का आरोप लगाया, भारत बोला- ध्यान भटकाने की कोशिश

सावधान, इस गर्मी में फट जाएगा आपका लैपटॉप, अभी जान लें ये तरीका नहीं तो जान भी जा सकती है! Today Tech News

सावधान, इस गर्मी में फट जाएगा आपका लैपटॉप, अभी जान लें ये तरीका नहीं तो जान भी जा सकती है! Today Tech News

MG विंडसर का एक्सक्लूसिव प्रो वैरिएंट लॉन्च, कीमत ₹12.25 लाख:  भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल, फुल चार्जिंग पर 449Km तक चलेगी Today Tech News

MG विंडसर का एक्सक्लूसिव प्रो वैरिएंट लॉन्च, कीमत ₹12.25 लाख: भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल, फुल चार्जिंग पर 449Km तक चलेगी Today Tech News