[ad_1]
एजेंसियों को पता लगा है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ दो बार बातचीत की चैट उसने डिलीट कर दी है। हालांकि ज्योति ने पूछताछ में इससे इनकार कर दिया। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को भेजे गए ज्योति के दो मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा रिकवर कर इसका पता लगाया जाएगा।
मिलिट्री इंटेलिजेंस की पूछताछ में सामने आया कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में विवाद बढ़ा, तब भी ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में थी। मार्च में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात दानिश से ज्योति की बातचीत भी हुई थी।
चार दिन से पूछताछ, पुख्ता सुराग नहीं
ज्योति से चार दिन से आईबी, एनआईए, मिलिट्री इंटेलीजेंस के अलावा हरियाणा पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि उनसे पीआईओ को देश की गोपनीय जानकारियां साझा की हो।
[ad_2]
Jyoti Malhotra: एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति, दानिश से की गई चैट डिलीट







