फतेहाबाद एसपी ने दी जानकारी; सुबह 7 बजे भेजी गई थी प्रशासन को धमकी भरी मेल, सर्च अभियान बाद नहीं मिला Haryana Circle News

[ad_1]


फतेहाबाद लघु सचिवालय को ईमेल करके बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसके बाद प्रशासन एक्टिव हो गया। लघु सचिवालय की बिल्डिंग को सील करके तलाशी अभियान चलाया गया। करीब 1 घंटे तक पुलिस प्रशासन ने खुद तलाशी अभियान चलाया।

जिसके बाद हिसार से बम स्क्वायड सीआईडी हरियाणा की टीम फतेहाबाद पहुंची। उसके द्वारा लघु सचिवालय की बिल्डिंग में उसके आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सरकारी ईमेल पर आज सुबह करीब 7:00 बजे एक ईमेल प्राप्त हुई। जिसमें कुछेक दक्षिण भारतीय लोगों के नाम भी लिखे हुए हैं। जिनका फतेहाबाद इलाके से कोई संबंध नहीं है। मेल से बम की धमकी दी गई है।

इस मेल के मिलने के बाद उनकी पूरी टीम पूरी तरह चौकस है। पूरे लघु सचिवालय में तलाशी अभियान भी चलाया गया है, जहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एसपी ने कहा कि उनके द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। यह मेल कहां से आई है। इसको लेकर जी-मेल के अधिकारियों से भी जानकारी मांगी गई है. ताकि शरारती तत्व पर कार्रवाई की जा सके।

[ad_2]