Gurugram News: स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग Latest Haryana News

[ad_1]



loader



नूंह। भीषण गर्मी के कारण आमजन का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर अभिभावकों ने जिला प्रशासन व सरकार से स्कूलों का समय बदलने की मांग की है। अभिभावक आसिफ अली व जितेंद्र कुमार का कहना है कि जब तक गर्मियों की छुट्टी नहीं पड़ जाती तब तक स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक किया जाए। फिलहाल स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक का है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि समय बदलने का निर्णय उच्च अधिकारियों का है। लेकिन स्कूल मुखिया गर्मी में बच्चों के लिए पर्याप्त पानी, पंखें आदि की व्यवस्था रखें। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Gurugram News: स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग