Chandigarh News: दुकान से 5 टैब, दो लैपटॉप और 18 हजार नकदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार Chandigarh News Updates

[ad_1]



loader



चंडीगढ़। सेक्टर-8 की दुकान से लैपटॉप, 5 टैब और 18 हजार रुपये नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दुकानदार के दोस्त शुभम को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के 5 टैब, लैपटॉप और नकदी बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मोहाली के गांव सोहाना निवासी अक्षय कुमार की सेक्टर-8 में दुकान है। उसका दोस्त शुभम सेक्टर-8 में अक्षय से मिलने आता रहता था। उसने अक्षय को दुकान बंद कर चाबी रखते हुए देख लिया। इसके बाद आरोपी ने चोरी करने के लिए वहां से चाबी उठाई और वारदात को अंजाम देकर भाग गया। दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें आरोपी कैद हो गया। इसके बाद अक्षय ने पुलिस को शिकायत दी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Chandigarh News: दुकान से 5 टैब, दो लैपटॉप और 18 हजार नकदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार