जीरकपुर में एनकाउंटर के बाद बदमाश काबू: जालंधर में हुए मर्डर में शामिल थे, पुलिस पर पहले कार चढ़ाई और फिर फायरिंग की – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]

जीरकरपुर में एनकाउंटर के बाद देर रात बदमाश काबू

जालंधर में दस तारीख को हुई युवक की हत्या के आरोपियों को मोहाली के जीरकपुर में देर रात एनकाउंटर के बाद पुलिस ने काबू किया है। जालंधर पुलिस की सीआईए टीम और मोहाली पुलिस की जाइंट टीम ने आरोपियों को दबोचा। हालांकि आरोपियों ने पहले पुलिस पर कार चढ़ाने की क

.

एनकाउंटर के बाद आरोपियों को अस्पताल ले जाती पुलिस।

आरोपियों की पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार

आरोपियों की पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार

गोली लगने से कार के टूटे शीशे व अंदर बिखरा सामान

गोली लगने से कार के टूटे शीशे व अंदर बिखरा सामान

एनकाउंटर के समय सोसाइटी में मौजूद पुलिस।

एनकाउंटर के समय सोसाइटी में मौजूद पुलिस।

दस तारीख को हत्या करने के बाद से थे फरार

पुलिस के मुताबिक, दस तारीख को जालंधर के बस्ती शेख थाना में एक केस दर्ज हुआ था। कुछ आरोपियों ने एक लड़की की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। सीआईए जालंधर की टीम को इस मामले में इनपुट मिला था। इसके बाद जीरकपुर क्षेत्र के माइक्रो प्लाजा एरिया में आरोपियों का लिंक मिला। फिर जालंधर और ढकौली थाने की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और फिर पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आकाश और गौरव घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों कई वारदातों में शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि वे किन अन्य वारदातों में शामिल हैं।

जीरकपुर तीन कारणों से अपराधियों का सेफ जोन

जीरकपुर अपराधियों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनता जा रहा है, इसकी मुख्य तीन वजह है। एक तो इलाके लोकेशन काफी अच्छी है। एक तरफ पंजाब लगता है, दूसरी तरफ हरियाणा और तीसरी तरफ हिमाचल लगता है। ऐसे में अपराधियों को यहां से भागने में आसानी रहती है। दूसरा यहां पर काफी संख्या में फ्लैट बने हुए हैं, जहां पर आसानी से लोगों को फ्लैट किराए पर मिल जाते हैं।

तीसरा अधिकतर लोग वर्किंग होने की वजह से अपराधियों पर किसी की नजर भी नहीं रहती है। कई केसों में तो मकान मालिक ऐसे लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाते हैं। पिछले एक साल की बात करें तो कई नामी अपराधी यहां पंजाब ही नहीं, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड की पुलिस ने दबोचे हैं।

[ad_2]
जीरकपुर में एनकाउंटर के बाद बदमाश काबू: जालंधर में हुए मर्डर में शामिल थे, पुलिस पर पहले कार चढ़ाई और फिर फायरिंग की – Mohali News