Chandigarh News: सीएम मान ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को किया सम्मानित, बोेले- लड़कियां तो बेहतर शिक्षा का माहौल देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध Chandigarh News Updates

[ad_1]

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित किया। मान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रामीण इलाकों के स्कूलों का रिजल्ट शहर के स्कूलों से भी अच्छा आया है। यह गर्व की बात है। यही नहीं इस बार भी लड़कियों ने ही दोनों कक्षाओं के पहले तीन स्थानों पर टॉप किया है। मान ने कहा कि लड़कियां पढ़ाई में आगे हैं। ये जो चार-पांच प्रतिशत रिजल्ट कम रहा है, वो लड़कों के कारण ही होगा।

इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि पंजाबी पढ़ाई में आगे हैं। हरियाणा के 14 स्कूलों में 12वीं के सभी विद्यार्थी फेल हुए हैं। पंजाब के कुल 3840 हाई सेकेंडरी स्कूलों में से लगभग 1000 स्कूलों का नतीजा 100 फीसदी रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लड़कियों को स्कूली शिक्षा का सबसे अच्छा माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे जीवन में सफल हो सकें। मान ने कहा कि वे अगले चुनावों के लिए चिंतित नहीं हैं बल्कि वे अगली पीढ़ी के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

विरासत में मिली नशे की समस्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशे की समस्या विरासत में मिली है। इस समस्या ने पंजाब की तरक्की नहीं होने दी, जिसके कारण हालात बदतर हो गए थे। नशीली दवाओं के विरुद्ध जंग में विद्यार्थियों के पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का अभिशाप राज्य के माथे पर कलंक है और हम सभी को एकजुट होकर इसे मिटाना चाहिए।

[ad_2]
Chandigarh News: सीएम मान ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को किया सम्मानित, बोेले-
लड़कियां तो बेहतर शिक्षा का माहौल देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध