सिरसा जिले में सूखे और मेडिकल नशों को पूरी तरह से किया जाएगा खत्म: डीजीपी Latest Haryana News

[ad_1]


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर रविवार को सिरसा पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिरसा, फतेहाबाद जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नशे को लेकर शत प्रतिशत गांवों व वार्डों को नशा मुक्त करने का उन्होंने लक्ष्य दिया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में नशे को लेकर पुलिस का काम सराहनीय रहा है। 50 प्रतिशत से ज्यादा गांवों और वार्डों को नशा मुक्ति किया जा चुका है। नशा मुक्त का मतलब है , उस वार्ड में नशा की बिक्री को पूरी तरह से बंद करना और नशा करने वालों की डोर टू डोर जाकर पहचान करना। पहचान कर उनका उपचार करवाना। इस दोनों पैमानों के आधार पर नशा मुक्त अभियान चलाया जाता है।

डीजीपी ने कहा कि इस बार जिले का लक्ष्य 70 प्रतिशत रखा गया था। अब इसे शत प्रतिशत कर दिया गया है। सिरसा जिले के बचे हुए सभी गांवों को इस साल के अंदर पूरी तरह से नशा मुक्त कर दिया जाएगा। यही हमारा प्रयास रहेगा। सिरसा के साथ साथ फतेहाबाद जिले को नशा मुक्त करना भी हमारा चैलेज रहेगा। सूखे नशे पर जिला पुलिस की ओर से निरंतर कार्रवाई जारी है और सराहनीय कार्य हुआ है। इसको निरंतर जारी रखा जाएगा।

[ad_2]
सिरसा जिले में सूखे और मेडिकल नशों को पूरी तरह से किया जाएगा खत्म: डीजीपी