[ad_1]
गरीब लोगों का खाता खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरफ्तार।
चंडीगढ़ पुलिस ने पांच ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो गरीब लोगों के नाम पर खाता खुलवाते थे। इसमें उनके निशाने पर रेहडी, ऑटो रिक्शा ड्राइवर जैसे लोग शामिल होते थे। यह उन लोगों को 10000 रुपए का लालच देकर उनका खाता खुलवाते थे। बाद में इस खाते को वह सा
.
चंडीगढ़ साइबर क्राइम की टीम ने ऐसे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में देवेंद्र कुमार यादव निवासी उत्तर प्रदेश, शंकर शुक्ला निवासी उत्तर प्रदेश, वीरेंद्र यादव, अविनाश और अंकित जैन के रूप में हुई है।
चंडीगढ़ के होटल में रुकते थे आरोपी
पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी वीरेंद्र यादव, अन्य आरोपियों को चंडीगढ़ के एक होटल में रोकता था। वहां पर इन आरोपियों की रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं की जाती थी। यह करीब 2 महीने से इस होटल में रख रहे थे। वहीं अविनाश चंडीगढ़ के एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम करता है। जो इन लोगों के कहने पर खाता खोलता था। अंकित जैन बीटेक पास है। उसने महादेव बेटिंग एप से फ्रेंचाइजी ली हुई है। इस बेटिंग एप के जरिए ही वह लोगों के साथ ठगी करता था।
11 अगस्त को हुआ था मुकदमा दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम पर एक व्यक्ति की तरफ से फोन कर बताया गया कि सेक्टर 52 के होटल में खाता खोलने के लिए उसे बुलाया जा रहा है। इसके बदले में ₹10000 उसे दिए जा रहे हैं। यह खाता बाद में साइबर फ्रॉड करने के लिए उपयोग में लिए जाना था।
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद साइबर क्राइम की एक टीम सर्च करने के लिए लोकेशन पर भेजी। जब होटल में इसकी जांच की गई तो जो आरोपी वहां पर रुके हुए थे। उनकी होटल के रजिस्टर में किसी भी प्रकार की कोई एंट्री दर्ज नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई कर इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में 5 साइबर ठग गिरफ्तार: गरीब लोगों का खाता खोल करते थे ठगी, 10 हजार रुपए का देते थे लालच – Chandigarh News