[ad_1]
Last Updated:
HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी हो चुके हैं. इसी बीच हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. हरियाणा के 18 सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत…और पढ़ें
HBSE 12th Result 2025: इन स्कूलों का पास प्रतिशत 0 फीसदी था
हाइलाइट्स
- हरियाणा के 18 स्कूलों में 12वीं में सभी छात्र फेल हुए.
- इन स्कूलों की जांच की जाएगी.
- नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे खराब रहा.
नई दिल्ली (HBSE 12th Result 2025). इन दिनों विभिन्न राज्यों के बोर्ड रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं. हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 14 मई 2025 को घोषित किया गया था. हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों के शानदार प्रदर्शन की चर्चा हर कोई कर रहा है. लेकिन इसी बीच हरियाणा से एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आ रही है. दिल्ली से सटे हरियाणा के 18 सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए.
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में कई रिकॉर्ड बनाए गए. लेकिन 18 स्कूलों के सभी बच्चों के फेल होने का रिकॉर्ड सबसे अनोखा है. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 12वीं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 100 स्कूलों की लिस्ट जारी की है. इसमें 18 स्कूल ऐसे हैं, जहां का पास प्रतिशत जीरो फीसदी रहा है. इन 18 स्कूलों में पढ़ाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स 12वीं में फेल हो गए हैं. अब इन सरकारी स्कूलों की जांच की जाएगी.
Haryana Board 12th Result 2025: हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हैं ये स्कूल
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में 0 फीसदी पास प्रतिशत वाले ये 18 स्कूल राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थित हैं. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की लिस्ट के अनुसार, 18 में से 6 स्कूल नूंह में, 4 फरीदाबाद में और 1-1 गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, करनाल, पलवल, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में हैं. यमुनानगर के हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 23 छात्राएं थीं और सभी फेल हो गईं. सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स इसी स्कूल में थे.
यह भी पढ़ें- हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, टॉपर्स लिस्ट में हैं इतने नाम
Haryana Boards Result 2025: नूंह में टूटा हर रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के कई स्कूल 12वीं रिजल्ट में 35% यानी न्यूनतम पासिंग अंक का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. हरियाणा के 22 जिलों के 82 स्कूलों में उत्तीर्ण प्रतिशत 35% से कम दर्ज किया गया है. नूंह जिले का प्रदर्शन सबसे खराब बताया जा रहा है. सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 100 स्कूलों में से 62 स्कूल नूंह के हैं. कुछ स्कूलों से सिर्फ एक-एक स्टूडेंट ने ही 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. कई स्कूलों के प्रिंसिपल ने अपने यहां के 0 रिजल्ट की पुष्टि की है.
यह भी पढ़ें- ना घड़ी देखी, ना घंटों की पढ़ाई, फिर भी मिले 500/500 अंक, बन गईं CBSE टॉपर
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें
[ad_2]
