चंडीगढ़ में महिला की चेन स्नेचिंग में 2 अरेस्ट: मॉर्निंग वॉक पर निकली थी; छीनी गई चेन बरामद, पहले दर्ज हैं कई केस – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सैर कर रही महिला की चेन स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार। 

चंडीगढ़ सेक्टर-21/22 की डिवाइडिंग रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन छीनने वाले 2 आरोपियों को थाना-19 पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से छीनी गई लगभग 1 तोला वजनी सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपी पहले स

.

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-22 की निवासी पलविंदर चौधरी ने बताया वह अपने पति अश्वनी कुमार के साथ सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। जब वे सेक्टर-21/22 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे, तो ISBT-17 की ओर से उल्टी दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

पूछताछ व सीसीटीवी कैमरे खंगाले

स्नेचिंग की वारदात तो अंजाम देने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आस पास मौजूद सभी लोगों से भी पूछताछ की गई जिससे पुलिस को काफी मदद मिली। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की लोकेशन पता चली कि वो मौली जागरा में है तो इंसपेक्टर सरिता रॉय की अगुआई में पुलिस टीम ने मौली जागरा मेंं दबिश दी और दोनों आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर दर्ज हैं 9 केस

आरोपी रामदरबार फेस-1 निवासी रोहित उर्फ गुल्ली के खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं और मौली जागरा के विकास नगर निवासी विजय के खिलाफ 2 केस दर्ज है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में महिला की चेन स्नेचिंग में 2 अरेस्ट: मॉर्निंग वॉक पर निकली थी; छीनी गई चेन बरामद, पहले दर्ज हैं कई केस – Chandigarh News