Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी ने लोगों को सताया, 43 के पार पहुंचा तापमान haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Fri, 16 May 2025 11:30 PM IST


फोटो नंबर-21नारनौल में तेज धूप से बचने के लिए मूंह पर कपड़ा बांधकर जाता स्कूटी सवार। संवाद


loader



नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में दो दिन से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से नारनौल का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। शुक्रवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 43.6 व 24.8 और 42.8, 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पश्चिमी उष्ण गर्म हवाओं ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी ने एक बार फिर से स्पीड पकड़ ली है। संपूर्ण इलाके में पारा चढ़ने लगा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 38 से 44.8 जबकि रात का तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

हालांकि 17 मई को और उसके बाद 19 मई को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहले वाले पश्चिमी विक्षोभ से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और दूसरे वाले पश्चिमी विक्षोभ से संपूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। परंतु उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी ने लोगों को सताया, 43 के पार पहुंचा तापमान