कपूरथला में विदेशी छात्र की हत्या करने वाले 6 गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में की वारदात; हिमाचल से पकड़े, दो साथियों की तलाश – Kapurthala News Today World News

[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में छह आरोपी, जिन्होंने सूडान के छात्र की हत्या की।

कपूरथला पुलिस ने सूडान के नागरिक मोहम्मद वादा बाला यूसुफ की हत्या का मामला 12 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने आठ में से छह आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के मंडी से गिरफ्तार किया है। 15 मई को गांव महेड़ू में दो सूडानी नागरिकों पर उनके पीजी के बाहर चाकुओं

.

इस हमले में मोहम्मद वाडा बाला यूसुफ (24) की मौत हो गई थी। दूसरे छात्र अहमद मोहम्मद नूर (25) की शिकायत पर थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार एसपी फगवाड़ा रूपिंदर भट्टी के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाई गईं।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। मुख्य आरोपी अभय राज को चाकू मारने का जिम्मेदार माना गया है।

मोहम्मद वादा बाला यूसुफ, जिसकी हत्या कर दी गई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार का रहने वाला अभय राज, गांव सिसवाई कुंवर का अमर प्रताप, कानपुर का यशवर्धन, बिहार का विकास बावा, जम्मू का मोहम्मद शोएब और उत्तर प्रदेश का आदित्य गर्ग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से भागने में इस्तेमाल की गई बोलेरो कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने सूडानी नागरिकों पर हमला किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घर से नाश्ता करने निकले, 3 लड़कियां भी थी

अहमद हुसैन (25) ने बताया कि वह सूडान का निवासी है। अभी वह सतनामपुरा की माहेरू कॉलोनी में रहता है। 15 मई की सुबह करीब 4 बजे वह अपने दोस्त और बहनों के साथ नाश्ता करने घर से निकला था। इस दौरान उनके साथ मोहम्मद वादा, इथर यूसुफ, नरमीन उमर और फातिमा थे। ये सभी भी सूडान के ही निवासी हैं।

6-7 लोगों ने गालियां दी, लड़कियों के नंबर मांगे

अहमद ने बताया कि जब वह और उसके दोस्त खाना खाने गए तो घर से ही कुछ दूरी पर 6-7 अज्ञात लोग खड़े थे। इन लोगों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। पहले गालियां दीं और फिर इथर, नरमीन, और फातिमा का मोबाइल नंबर मांगने लगे। इस दौरान उन्होंने इसका इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला किया

विवाद बढ़ने पर 6-7 लोगों ने उसे और उसके दोस्त मोहम्मद वादा को घेर लिया। तभी अचानक इनमें से दो लोगों ने चाकू निकाल लिए और दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मोहम्मद के सीने पर बाईं और चाकू से कई वार किए।

चिल्लाने पर भागे आरोपी

दोनों ने अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उनकी चीखें सुनकर हमलावर डर गए और मौके से भाग गए। इस शोर को सुनकर एक स्थानीय व्यक्ति प्रभात दुबे वहां पहुंचा और उसने तुरंत दोनों की मदद की। प्रभात दुबे ने उन्हें जोहल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहम्मद वादा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अहमद हुसैन को भर्ती कर लिया।

[ad_2]
कपूरथला में विदेशी छात्र की हत्या करने वाले 6 गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में की वारदात; हिमाचल से पकड़े, दो साथियों की तलाश – Kapurthala News