हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर ट्रेडिंग करने के नाम पर 23.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जालंधर के मॉडल टाउन निवासी अमित व मोहाली के गांव एसएएस नगर निवासी समीर के रूप में हुई।
Trending Videos
आरोपियों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि आरोपियों ने काठ मंडी निवासी इंजीनियर अजय से धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी करने वालों ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप पर दो जून 2024 को मैसेज भेजकर अपने आपको धन फाइनेंशियल कंपनी का कर्मचारी बताया था। सभी सदस्य ग्रुप में अपना मुनाफा दिखाते थे। इस दौरान उसने भी पैसा निवेश किया।
आरोपियों की तरफ से ग्रुप में लिंक भेजकर, भेजे गए लिंक पर डिमेट अकाउंट खुलवा कर, शेयर मार्केट में रुपयों को डबल का लालच देकर, बाद में अकाउंट को ब्लॉक करवाने व जुर्माना लगाने के नाम 23 लाख 54 हजार 60 रुपये की धोखाधड़ी की थी। साइबर थाना ने पुलिस ने विकास, श्रुति पांडेय, जय खतानी, महाराष्ट्र की धन फाइनेंशियल कंपनी, जालंधर की जेएसएस ट्रेडिंग कंपनी, जेएसएस कंपनी के प्रोपराइटर अमित कपूर, कृष्णा ऑटो वर्ल्ड, बुलस एंड बीअर्स ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
[ad_2]
Hisar News: ट्रेडिंग करने के नाम पर 23.54 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार