फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग के रिहायशी कैंपस में मिली गंदगी, टूटी दीवारें और कूड़े के ढेर, सीएमओ को फोन कर जताई नाराजगी Haryana Circle News

[ad_1]


स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए अस्पताल के कबीर बस्ती में बनाए गए कैंपस का स्वच्छ भारत मिशन के चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। कबीर बस्ती रोड पर स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने के बाद वे अधिकारियों की टीम के साथ नागरिक अस्पताल के कर्मचारी कैंपस की तरफ गए और निरीक्षण किया। कैंपस में पहुंचे तो चारों तरफ फैली गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर दंग रह गए।

चेयरमैन ने तुरंत सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि कैंपस की सफाई, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था तत्काल ठीक की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जैसे संवेदनशील स्थान की ये हालत निंदनीय है। सफाई की जिम्मेदारी केवल आम नागरिकों की नहीं, बल्कि सरकारी विभागों की भी है। चेयरमैन ने सीएमओ का कहा कि आप तो अधिकारी वाले कैंपस में रहते है। व्यवस्था ठीक करवाएं और मुझे फोन पर जानकारी दें। कैंपस में रह रहे कर्मियों ने भी बताया कि वे लंबे समय से इस गंदगी और बदइंतजामी को झेल रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

कबीबर बस्ती से मलबे के ढेर उठाने के दिए निर्देश :
चेयरमैन टीम के साथ जब कबीर बस्ती रोड पर पहुंचे तो महिलाओं ने सडक़ पर जगह जगह मलबे के ढेर उठाने की गुहार लगाई। चेयरमैन सुभाष चंद्र ने संबंधित अधिकारियों को खाली प्लाट में पड़े कूड़े और सडक़ किनारे पड़े मलबे के ढेर तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। जिसे कुछ देर बाद ही जेसीबी की मदद से हटवा भी दिया गया। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद प्रधान प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी, नप उप प्रधान प्रतिनिधि बिंटु टुटेजा और जिंदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के टीम लीडर कुमार सौरभ मौजूद थे।

[ad_2]