न ट्यूशन, न कोचिंग…सरकारी स्कूल के बच्चों ने CBSE बोर्ड में मारी बाजी Haryana News & Updates

[ad_1]

फरीदाबाद: मेहनत का फल मीठा होता है, यह कहावत फरीदाबाद के सेक्टर 55 के सरकारी स्कूल के बच्चों ने सच कर दिखाई है. इस बार 10वीं के सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में इस स्कूल ने 100% रिजल्ट देकर शहर में नाम कमा लिया है. स्कूल के हर टीचर और छात्र- छात्राएं इस कामयाबी से फूले नहीं समा रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि हमारे छात्र बेहद मेहनती हैं और हम भी पढ़ाई के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ते.

यह स्कूल पढ़ाई के मामले में फरीदाबाद के टॉप सरकारी स्कूलों में गिना जाता है. हर साल रिजल्ट के मामले में यह स्कूल नया कीर्तिमान स्थापित करता है. इस बार कक्षा दसवीं के बच्चों ने पूरे जोश और लगन से पढ़ाई करके स्कूल का मान बढ़ाया है.

टॉपर छात्रा ने दी प्रतिक्रिया
छात्रा काजल ने Local18 को बताया कि उसके 90% नंबर आए हैं. वह रोजाना 2 से 3 घंटे पढ़ाई करती थी. उसने कहा कि स्कूल में टीचर्स जो समझाते थे, उसे अच्छे से समझती थी. काजल ने कॉमर्स लिया है और अब वह सीए (CA) बनने की तैयारी कर रही है.

छात्रा टिंकी ने बताया कि उसे 81% नंबर मिले हैं. वह थोड़ा निराश जरूर हैं, क्योंकि उसे 90 प्लस की उम्मीद थी, लेकिन अब उसकी नजरें 12वीं में बेहतर करने पर हैं. टिंकी ने कोई ट्यूशन नहीं लिया था और खुद से पढ़ाई की थी. वहीं, प्राची ने 86.8% अंक हासिल किए हैं. उसने भी कॉमर्स चुना है और भविष्य में अच्छे मार्क्स लाने की ठानी है.

नीट की तैयारी कर रहे हैं राजकुमार
रामकुमार ने शानदार 96% अंक हासिल किए हैं. उसने बॉयो लिया है और अब नीट की तैयारी कर रहा है. कोचिंग के साथ-साथ वह रोज 2 से 3 घंटे खुद से पढ़ाई करता था.

इसके साथ ही खरक ने बताया कि उसके 95% नंबर आए हैं और उसने नॉन मेडिकल लिया है. जेईई की तैयारी कर रहा है और कोचिंग के अलावा खुद से रोज 2 घंटे पढ़ाई करता है.

ये भी पढ़ें:10th Board Faridabad Topper: 3 घंटे की पढ़ाई ने चमका दिया कुशाग्री का भविष्य, 99.6% लाकर बनी फरीदाबाद की टॉपर

यूट्यूब से पढ़ाई करता थे तरुण
तरुण ने 92% अंक हासिल किए. वह यूट्यूब से पढ़ाई करता था और रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई में देता था. श्रेष्ठ राज ने भी 91% लाए हैं और सेल्फ स्टडी पर विश्वास रखते हुए नॉन मेडिकल चुना है. वहीं, शिवांग ने 92% अंक पाए. उसने भी बिना कोचिंग के 4-5 घंटे की सेल्फ स्टडी से यह मुकाम पाया है.

इन सभी छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों का सहयोग तीनों ने मिलकर यह शानदार नतीजा दिया है. इन बच्चों ने मेहनत की तो कामयाबी भी पूरे जोश के साथ आई.

[ad_2]