[ad_1]
नई दिल्ली (HBSE 10th Result 2025 LIVE, HBSE Result 2025 Class 10). हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 बहुत जल्दी जारी होने वाला है. हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर घोषित किया जाएगा. हरियाणा बोर्ड ने अभी 10वीं रिजल्ट 2025 का टाइम नहीं बताया है. लेकिन माना जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज, 16 मई 2025 को किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है. इसलिए वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.
हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर एक नोटिफिकेशन नजर आ रहा है. उस पर लिखा है- Class 10th Results Not Declared yet. Please wait… इसका साफ मतलब है कि हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 किसी भी वक्त अब जारी किया जा सकता है और स्टूडेंट्स को इसके लिए इंतजार करना होगा (Haryana Board 10th Result 2025). हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच हुई थी.
HBSE 10th Result 2025 LIVE: आज नहीं आएगा हरियाणा बोर्ड रिजल्ट
HBSE 10th Result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 आज जारी होने की उम्मीद नहीं है. सूत्रों की मानें तो बोर्ड के अध्यक्ष बाहर गए हुए हैं और उनके आने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा.
SSLC Results Tamil Nadu LIVE: तमिलनाडु एसएसएलसी रिजल्ट कहां चेक करें?
SSLC Results Tamil Nadu LIVE: तमिलनाडु एसएसएलसी यानी 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट dge.tn.nic.in और tnresults.nic.in पर विजिट करना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर एसएसएलसी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स एंटर करें. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
HBSE 10th Result 2024 LIVE: बेहतर था लड़कियों का पास प्रतिशत
HBSE 10th Result 2024 LIVE: साल 2024 में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22% दर्ज किया गया था. पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32% और लड़कों का 94.22% था. इस साल भी हरियाणा बोर्ड परिणाम के बेहतर होने की उम्मीद है.
10th class result 2025 hbse LIVE: तैयार हो गया है हरियाणा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
10th class result 2025 hbse LIVE: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है. हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टाइम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह रोल नंबर और अन्य डिटेल्स तैयार रखें.
Haryana Board 10th Result 2025 LIVE: साल 2021 में मैट्रिक रिजल्ट 100 फीसदी कैसे रहा?
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट LIVE: साल 2021 में पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही थी. कोविड 19 की दूसरी वेव के बीच ज्यादातर बोर्ड परीक्षाएं रद्द हो गई थीं. हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा भी कैंसिल करनी पड़ी थी. तब स्टूडेंट्स को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए गए थे. इसीलिए 2021 में हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 100 फीसदी रहा था.
10th result hbse LIVE: पिछले 5 सालों में हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत
10th result hbse LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत पिछले 5 सालों में निम्नलिखित रहा-
2024: रिजल्ट तारीख: 12 मई 2024, पास प्रतिशत: 95.22%
2023: रिजल्ट तारीख: 16 मई 2023, पास प्रतिशत: 65.43%
2022: रिजल्ट तारीख: 17 जून 2022, पास प्रतिशत: 73.18%
2021: रिजल्ट तारीख: 11 जून 2021, पास प्रतिशत: 100% (कोविड 19 के चलते परीक्षाएं रद्द, इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया रिजल्ट)
2020: रिजल्ट तारीख: 10 जुलाई 2020, पास प्रतिशत: 64.59%
PSEB 10th Result 2025 LIVE: स्कूल जाकर देख सकेंगे पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 दोपहर में 2-2.30 बजे के बीच जारी होने की संभावना है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम जारी कर सकते हैं. इसके बाद स्टूडेंट्स वेबसाइट पर और स्कूल जाकर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं.
hpbose.org login LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास
hpbose.org login LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका मिलेगा. हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन आएगा. इसके लिए ऑनलाइन मोड में bseh.org पर आवेदन करना होगा. हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में पास होकर आप साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं.
HBSE 10th Result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले समझें ग्रेडिंग सिस्टम
HBSE 10th Result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कुछ देर में घोषित कर दिया जाएगा. उससे पहले हरियाणा बोर्ड 10वीं का ग्रेडिंग सिस्टम समझना जरूरी है-
90% से 100% – A+ ग्रेड
80% से 89% – A ग्रेड
70% से 79% – B+ ग्रेड
60% से 69% – B ग्रेड
50% से 59% – C+ ग्रेड
40% से 49% – C ग्रेड
30% से 39% – D+
20% से 29% – D
20% से कम – E
state board 10th result 2025 LIVE: कुछ घंटों में खत्म होगा इंतजार
state board 10th result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कुछ घंटों में घोषित कर दिया जाएगा. इसकी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.
bseh org in 2025 result LIVE: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट होने पर क्या करें?
bseh org in 2025 result live: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अपने मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की तारीख, फीस और जरूरी निर्देश उसी नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे.
results digilocker LIVE: डिजिलॉकर पर भी चेक कर पाएंगे रिजल्ट
Haryana Board HBSE 10th Results Digilocker 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर की ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं. हरियाणा बोर्ड 10वीं की प्रोविजनल मार्कशीट भी यहीं से डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.
PSEB 10th Result 2025 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं:
1- पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें.
2- वेबसाइट के होमपेज पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3- उसके बाद लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स एंटर करके सबमिट पर क्लिक करें.
4- इतना करते ही पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसमें दर्ज सभी डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें.
5- पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का प्रिंटआउट निकाल लें.
PSEB 10th Result 2025 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 की मार्कशीट में मिलेंगी ये डिटेल्स
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 LIVE: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा. इसे pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं. पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की मार्कशीट में ये डिटेल्स मिलेंगी-
1. स्टूडेंट का नाम
2. स्टूडेंट की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम और बोर्ड
5. हर विषय में हासिल किए गए अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. स्टूडेंट का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
10th Result Date 2025 LIVE: तमिलनाडु 10वीं रिजल्ट जारी
class 10 hbse result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने अंकों पर पास होंगे?
class 10 hbse result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट सुधारने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा.
bseh haryana board hbse 10th result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?
bseh haryana board hbse 10th result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. उसके लिए जानें स्टेप्स-
1- हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर पर चेक करने के लिए डिजिलॉकर ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर विजिट करें.
2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
3- ‘Haryana Board of School Education’ सेलेक्ट करें.
4- ‘HBSE 10th Marksheet’ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स भरें.
5- हरियाणा बोर्ड मार्कशीट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें.
hbse official website class 10 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कौन जारी करेगा?
HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा. हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल रिजल्ट की घोषणा करेंगे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
haryana board 10th result 2025 LIVE: आज आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज यानी 16 मई 2025 को घोषित किया जाएगा. हरियाणा 10वीं परिणाम 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स सिर्फ News18 की वेबसाइट पर चेक करते रहें.
haryana board 10th result 2025 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें?
हरियाणा 10वीं रिजल्ट LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल पर ब्राउजर में जाकर भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
- मोबाइल पर आप जो भी ब्राउज़र यूज़ करते हैं, उसमें bseh.org.in टाइप करके वेबसाइट विजिट करें.
- होमपेज पर ‘Results’ टैब पर क्लिक करें.
- ‘Secondary (Academic) Regular/Private Examination Feb/March-2025’ लिंक चुनें.
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स एंटर करें.
- कैप्चा कोड भरें और ‘Search Result’ पर क्लिक करें.
- हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा.
[ad_2]
