रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में आया बड़ा अपडेट Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

अंकारा: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2022 में रूस के हमलों के बाद रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली सीधी शांति वार्ता के लिए रक्षा मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को तुर्किए के शहर इस्तांबुल भेज रहे हैं। जेलेंस्की ने यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा तुर्किए में उनके साथ आमने-सामने की बैठक से दूर रहने के बाद उठाया है, जिसका प्रस्ताव यूक्रेनी नेता ने पिछले सप्ताहांत कूटनीतिक कोशिशों के तहत दिया था। 

क्या बोले जेलेंस्की

जेलेंस्की ने तुर्किए की राजधानी अंकारा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल में ‘‘कोई भी ऐसा व्यक्ति शामिल नहीं है जो वास्तव में निर्णय लेता हो।’’ जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह दिखाने के लिए कि यूक्रेन तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करना चाहता है, वह बैठक के लिए अपने अधिकारियों को अंकारा से इस्तांबुल भेजने को तैयार हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव करेंगे और इसका उद्देश्य ‘‘युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कम से कम पहला कदम उठाने का प्रयास करना है – अर्थात युद्ध विराम।’’ 

ट्रंप ने कही बड़ी बात

ट्रंप ने इस बीच कतर में कहा कि गतिरोध को तोड़ने के लिए उनके और पुतिन के बीच बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने दोहा से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जब तक वह (पुतिन) और मैं एक साथ नहीं आते, तब तक कुछ भी होने वाला है, चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं। लेकिन हमें इसे हल करना होगा क्योंकि बहुत से लोग मर रहे हैं।’’ 

जेलेंस्की केवल पुतिन से ही करेंगे बात

क्रेमलिन (रूसी सरकार) ने कहा कि पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन की आने वाले दिनों में ट्रंप से मिलने की कोई योजना नहीं है। पुतिन ने इस्तांबुल में वार्ता के लिए चार निचले स्तर के अधिकारियों को बतौर ‘विशेषज्ञ’ भी नियुक्त किया है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि शीर्ष स्तरीय यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव, विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्रेई यरमक शामिल होंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोदोल्यक ने कहा कि जेलेंस्की केवल पुतिन के साथ ही वार्ता की मेज पर बैठेंगे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने खोल दी पश्चिमी देशों की पोल, भारत-चीन संबंधों पर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दिया बड़ा बयान, बोले ‘सीजफायर 18 मई तक…’

Latest World News



[ad_2]
रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में आया बड़ा अपडेट