क्या आप चाहती हैं कि लाइफ में नहीं रहे पैसों की कोई कमी? आज से फॉलो करें ये 10 टिप्स Business News & Hub

Photo:PIXABAY मदर्स डे

Mother’s Day Special: आज मदर्स डे है। एक ऐसा दिन जब हम उन महिलाओं को सम्मानित करते हैं, जो अनगिनत जिम्मेदारियां निभाती हैं, फिर भी अक्सर सुर्खियों से दूर रहती हैं। परिवार की देखभाल में वे अपनी वित्तीय सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इस मदर्स डे पर आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर माताएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं।

आज से ही बचत की शुरुआत करें

यह न सोचें कि जब ज़्यादा पैसा आएगा तब बचत करेंगी। आपकी आय चाहे कम हो, थोड़ी ही बचत करें, लेकिन नियमित रूप से करें। क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता कम करें, क्योंकि यह अनावश्यक कर्ज़ को बढ़ाता है।

इमरजेंसी फंड तैयार करें

जीवन अप्रत्याशित घटनाओं से भरा है। इसलिए, मुश्किल समय के लिए कुछ नकदी जरूर जमा करें। एक इमरजेंसी फंड बनाएं जो आपके वित्तीय लक्ष्यों से समझौता किए बिना अचानक आने वाले खर्चों को पूरा कर सके।

अपनी क्षमता और जुनून को पहचानें

मदर्स अपनी प्रतिभा और शौक का लाभ उठाएं। अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें और अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करें।

बजट प्रबंधन में कुशल बनें

मदर्स परिवार के बजट को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए स्वयं को सक्षम बनाएं।

लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी

मदर्स अपनी लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा के बारे में सोचें और इसके लिए योजना बनाएं। निवेश और रिटायरमेंट की योजना को जल्द अपनाएं। आज के समय में आप एक क्लिक में अपनी योजना बना सकती हैं।

एक स्पष्ट वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें

अपना एक निश्चित मनी गोल तय करें और उसे प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट रणनीति बनाएं। एक विशिष्ट लक्ष्य होने से बचत के लिए प्रेरणा मिलती है और कमिटमेंट आता है।

हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस

अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस जरूर लें।

रिटायरमेंट के लिए निवेश करें

अपनी रिटायरमेंट की योजना के लिए निवेश करना शुरू करें। इसके लिए आप म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकती हैं।

लॉन्गटर्म इन्वेस्टमेंट

लंबी अवधि के निवेश विकल्पों के बारे में सोचें। अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों और बॉन्ड के पोर्टफोलियो में निवेश करने पर विचार करें। आप ELSS खाते से शुरुआत कर सकती हैं।

अपने बच्चों को फाइनेंशियल नॉलेज दें

अपने बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसे के महत्व और उसके प्रबंधन के बारे में सिखाना शुरू करें। वित्तीय साक्षरता की कोई उम्र नहीं होती।

Latest Business News


Source: https://www.indiatv.in/paisa/personal-finance/mothers-day-special-do-you-want-there-to-be-no-shortage-of-money-in-your-life-follow-these-tips-2025-05-11-1134443