in

करनाल में आज कांग्रेस की संदेश पदयात्रा: कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व बिजेंद्र सिंह होंगे शामिल, यात्रा का 14 जगह होगा स्वागत – Karnal News Latest Haryana News

करनाल में आज कांग्रेस की संदेश पदयात्रा:  कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व बिजेंद्र सिंह होंगे शामिल, यात्रा का 14 जगह होगा स्वागत – Karnal News Latest Haryana News

[ad_1]

करनाल पहुंचने पर कुमारी सैलजा का स्वागत करती कांग्रेस नेत्री।

हरियाणा के करनाल में आज कांग्रेस की संदेश यात्रा पहुंचेगी। इस यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सूरजेवाला, लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, और पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह शामिल होंगे। यात्रा का करनाल में भव्य स्वागत करने की तैयारियां जोरों पर हैं,

.

14 जगहों पर होगा स्वागत
हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और हरियाणा लोकसभा एवं विधानसभा मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य निशा जोगिंद्र नली ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए करनाल में 14 प्रमुख स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

करनाल पहुंचे रणदीप सुरजेवाला।

यात्रा का प्रारंभ राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण से होगा, जिसमें कुमारी सैलजा, रणदीप सूरजेवाला और बिजेंद्र सिंह शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा का काफिला बाइकों के साथ कंबोज धर्मशाला से शुरू होगा। यात्रा का मार्ग घंटाघर, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल चौक, और कुंजपुरा रोड होते हुए शहीद मदन लाल ढींगडा जी स्मारक स्थल पर समाप्त होगा। निशा जोगिंद्र नली ने बताया कि इस स्थल पर यात्रा का समापन भव्य स्वागत के साथ होगा।

करनाल पहुंचने पर कुमारी सैलजा का स्वागत करती निशा जोगिंद्र नली।

करनाल पहुंचने पर कुमारी सैलजा का स्वागत करती निशा जोगिंद्र नली।

भाजपा पर कसा तंज
निशा जोगिंद्र नली ने कहा कि इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में बीजेपी ने हरियाणा को पीछे धकेला है और तानाशाही को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने कांग्रेस की ओर से भरोसा जताया कि पार्टी आगामी चुनावों में 75 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी और आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाएगी। 1 अक्टूबर को होने वाली इस यात्रा को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

[ad_2]

Source link

हरियाणा के CRPF इंस्पेक्टर जम्मू में शहीद:  आतंकियों के हमले में जान गई, DSP प्रमोट होने वाले थे, आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार – Jind News Latest Haryana News

हरियाणा के CRPF इंस्पेक्टर जम्मू में शहीद: आतंकियों के हमले में जान गई, DSP प्रमोट होने वाले थे, आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार – Jind News Latest Haryana News

हरियाणा में चुनावी आचार संहिता: हैप्पी कार्ड में पीएम मोदी की फोटो पर उठ रहे सवाल, रोडवेज अधिकारियों का दावा Latest Haryana News

हरियाणा में चुनावी आचार संहिता: हैप्पी कार्ड में पीएम मोदी की फोटो पर उठ रहे सवाल, रोडवेज अधिकारियों का दावा Latest Haryana News