Hisar News: उगालन से भैंस चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]



loader

Trending Videos



बास। बास थाना पुलिस ने गांव उगालन से हुई पशु चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के गांव बागरा निवासी अर्शफ को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के निर्देश पर जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 21 नवंबर की रात अर्शफ ने अपने साथी के साथ मिलकर उगालन निवासी नरेश के प्लॉट से एक भैंस, एक कटड़ी और एक कटड़ा चुरा लिए थे। इस मामले में थाना बास पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दूसरे आरोपी अर्शफ को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Hisar News: उगालन से भैंस चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार