Rohtak News: फोन पर बेटा बोला- मां देश की रक्षा से पीछे नहीं हटूंगा Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Fri, 09 May 2025 02:39 AM IST


08सीटीके39 सांपला निवासी एसीटेंट कमांडेंट अमित दलाल के साथ मौजूद पिता ब्रह्म प्रकाश व माता मंजू


loader

Trending Videos



सांपला (रोहतक)। सांपला में रह रहे मांडौठी के मूल निवासी असिस्टेंट कमांडेंट अमित दलाल के पिता ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि बेटे की देश के लिए रक्षा करने पर परिवार गौरव महसूस कर रहा है। उनका कहना है कि उनके परिवार को देश की रक्षा का मौका मिला है। हाल में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पहलगाम की घटना का बदला ले लिया है। पिता ब्रह्मप्रकाश व माता मंजू का कहना है उनका बेटा डेढ़ वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुआ है। हाल में जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर राजौरी सेक्टर में तैनाती है। मां का कहना है कि बेटे ने फोन पर कहा, यहां माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन मैं देश की रक्षा से पीछे नहीं हटूंगा। वहीं, दूसरा बेटा हरियाणा पुलिस में सेवा दे रहा है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: फोन पर बेटा बोला- मां देश की रक्षा से पीछे नहीं हटूंगा