in

फतेहाबाद के टोहाना में कुटिया शांत सरोवर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन Haryana Circle News

फतेहाबाद के टोहाना में कुटिया शांत सरोवर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन  Haryana Circle News

[ad_1]


रामनगर स्थित कुटिया शांत सरोवर प्रमुख संत सुखदेवानंद महाराज के 69वे जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, भाजपा नेता रमेश गोयल विशेष रूप से पहुंचे।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि संत सुखदेवानंद महाराज ने सदैव अपनी वाणी से समाज को जनहित के कार्य के लिए प्रेरित किया है, इसलिए हम सभी को अपनी सामाजिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सदैव संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।

बबली ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत हुए पर्यटकों पर हमला करके किया वो निंदनीय है जिससे पूरे देश के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि सभी को विश्वाश है कि भारत सरकार आतंकियों पर सख्त एक्शन लेगी।

संत सुखदेवानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में एक कार्य ऐसा जरूर करना चाहिए जिससे लोगों के लिए मिसाल बने। इसमें गाय को हरा चारा खिलाना, कुत्ते को रोटी देना, अपने आसपास साफ सफाई रखना सहित कोई न कोई ऐसा कार्य जरूर करना चाहिए जिससे लोग आपको याद रखे। मंच संचालन तरुण भाटिया ने किया।

संत सर्वोगानंद महाराज ने सुन्दर सुंदर भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में केक काटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर प्रधान मूलचंद बत्रा, हिमांशु मेहता, रमन भाटिया, श्याम पाहुजा उपस्थित रहे।

[ad_2]

हरियाणा सरकार ने नहीं की पैरवी: कांग्रेस नेता बोले-पंजाब को कटौती का अधिकार नहीं, विपक्ष ने BJP पर निशाना साधा Chandigarh News Updates

हरियाणा सरकार ने नहीं की पैरवी: कांग्रेस नेता बोले-पंजाब को कटौती का अधिकार नहीं, विपक्ष ने BJP पर निशाना साधा Chandigarh News Updates

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, ठगों ने एक शख्स को लगाई थी ₹5.38 लाख की चप्त  Latest Haryana News

इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार, ठगों ने एक शख्स को लगाई थी ₹5.38 लाख की चप्त Latest Haryana News