[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:52 PM IST
जींद। कंडेला गांव में छात्र पर डंडे से हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने 3-4 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के थनवास निवासी हर्षित ने बताया कि वह जींद में पढ़ाई करता है। 13 अगस्त को वह कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अपने दोस्त विश्वेंद्र व कर्ण के साथ खड़ा था। इसी दौरान कंडेला गांव के तरफ से बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक आए और उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट आई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
[ad_2]
Jind News: दोस्तों के साथ खड़े छात्र पर हमला


