Sonipat News: रोहतक में छाई जिले की पहलवान, जीते पदक Latest Haryana News

[ad_1]


सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी के प्रशिक्षक अजय मलिक के साथ विजेता पहल

सोनीपत। राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की पहलवानों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर नाम चमकाया है। कुश्ती प्रतियोगिता रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी की पहलवान सुमित कुमारी ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

Trending Videos

प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सुमित कुमारी ने महाराष्ट्र की पहलवान को 15-4 से पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता। सुमित कुमारी मूलरूप से महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास की निवासी हैं और हाॅल में वह पांच साल से कुलदीप मलिक अकादमी में अपनी प्रतिभा को तराश रही हैं। वहीं गांव पिपली की बहू कृतिका ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। पहलवानों के पदक जीतने पर भीम एवं ध्यानचंद अवार्डी एवं प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, एईओ जगबीर मलिक व शमशेर ने बधाई दी।

ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान शिक्षा खरब ने स्वर्ण व बिपाशा ने रजत पदक जीता है। प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि विकास नगर निवासी शिक्षा खरब ने प्रतियोगिता में 65 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शिक्षा ने अगस्त, 2023 में किर्गिस्तान में जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2022 व 23 में कैडेट एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। गांव खांडा निवासी बिपाशा दहिया ने 76 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है। बिपाशा ने 2021 में हुई जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। विजेता पहलवानों को युद्धवीर अखाड़ा संचालक पहलवान देवी सिंह, प्रशिक्षक सीमा राणा, बिट्टू पहलवान, संदीप पहलवान, सुरेश, विकास दहिया, रामहेर खरब व सुनील कुमार ने बधाई दी।

[ad_2]
Sonipat News: रोहतक में छाई जिले की पहलवान, जीते पदक