[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:16 PM IST
फोटो नंबर 2डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पत्रकारों को जानकारी देते डीएसपी।संवा
नारनौल।
धर्मकांटा पर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक ओर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ में नकदी, डंडे व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
उप पुलिस अधीक्षक हरदीप सिंह ने बताया कि निजामपुर के गांव मुसनोता क्षेत्र में मां संतोषी माइंस के धर्मकांटा पर डकैती के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक ओर आरोपी कारोता निवासी समीर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 14 अगस्त को नांगल चौधरी क्षेत्र से फ्लाई ओवर के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान सिरोही बहाली निवासी कुलदीप, मुसनोता निवासी संजय व आदित्य और नांगल दर्गू निवासी राजेश के रूप में हुई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपी राजेश से 25380 रुपये और एक डंडा, आरोपी कुलदीप से 6145 रुपए और एक डंडा, आरोपी आदित्य से 4780 और एक डंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा धर्मकांटा पर ही काम करने वाले एक आरोपी संदीप वासी नांगल दर्गू को चार अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, इससे पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की गई। आरोपी संदीप ने ही अपने साथी आरोपियों को लोकेशन व अन्य जानकारी शेयर की थी। पुलिस ने आरोपी से उसका फोन बरामद कर जब्त कर लिया था। छह-सात अज्ञात लोग धर्मकांटा से 236500 रुपये ले भागे थे। मुसनोता निवासी शीशराम की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से नकदी व सामान बरामद किया है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: डकैती के आरोपियों से 36305 रुपये बरामद, न्यायालय में किया पेश



