[ad_1]
सीएम सैनी का स्वागत करते भाजपा के नेता।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार रात को रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे। प्रदेश कार्यालय में उन्होंने भाजपा पदाधिकारी के साथ मीटिंग भी की।
.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झज्जर में आयोजित रैली में शामिल होने के बाद वापस चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान वे रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन भी मनाया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।
[ad_2]
Source link