in

यमुनानगर पहुंचे सीएम सैनी और कृषि मंत्री: कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- हुड्डा सरकार में दीपेंद्र एसी में बैठकर राजनीति को देखते थे – Yamunanagar News Latest Haryana News

यमुनानगर पहुंचे सीएम सैनी और कृषि मंत्री:  कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- हुड्डा सरकार में दीपेंद्र एसी में बैठकर राजनीति को देखते थे – Yamunanagar News Latest Haryana News

[ad_1]

मंच पर मौजूद सीएम सैनी और अन्य भाजपा नेता।

यमुनानगर जिले के छछरौली अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

.

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बनतो कटारिया और भाजपा के बड़े नेता इस रैली में उपस्थित रहे।

करोड़ों की लागत से विकास कार्य हुए

जन आशीर्वाद रैली में जनता को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विकास कार्यों को लेकर जवाब मांगने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में हुड्डा सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए कहा कि आज दीपेंद्र हुड्डा और उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा सरकार से कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके हलके छछरौली में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य हुए हैं।

इतने विकास कार्य हुए हैं कि उन्हें याद भी नहीं है कि उनके कार्यकाल में कितने विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम हुड्डा साहब से केवल यह पूछना चाहते हैं कि जब कांग्रेस का कार्यकाल था उन्होंने इस हल्के और प्रदेश का कितना विकास किया। क्योंकि जब उनके कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश में हुड्डा की सरकार थी तो दीपेंद्र हुड्डा एसी के कमरों में बैठकर हरियाणा की राजनीति को देखते और समझते थे।

जन आशीर्वाद रैली के मंच पर मौजूद सीएम सैनी और अन्य भाजपा नेता।

पूर्व पीएम मनमोहन पर साधा निशाना

आज वह लोग बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर यमुनानगर में बार-बार जनता को बरगा का काम करते हैं और कहते हैं कि आज भ्रष्टाचार नंबर एक पर है। हरियाणा कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि वह बड़े अर्थशास्त्रियों उनका नाम आता है। लेकिन उन्होंने देश की जनता के लिए क्या किया ? जब वह अपना कार्यकाल छोड़कर गए तो भारत अर्थशास्त्र की दुनिया में 11 नंबर पर था और आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मोदी जी के प्रयासों से भारत 5वें नंबर पर है।

जन आशीर्वाद रैली में पहुंची लोगों की भीड़।

जन आशीर्वाद रैली में पहुंची लोगों की भीड़।

सीएम सैनी ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, सीएम सैनी ने कहा दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्रहुड्डा बापू बेटा तो कहीं रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा हरियाणा को लूटने में लगे हुए हैं। शैलजा और सुरजेवाला का अलग ग्रुप है।

[ad_2]

Source link

भिवानी में चौथा बकरी चोर गिरफ्तार:  2 हज़ार रुपए बरामद, गाड़ी में लाद कर ले गए थे, साथी फरार – Loharu News Latest Haryana News

भिवानी में चौथा बकरी चोर गिरफ्तार: 2 हज़ार रुपए बरामद, गाड़ी में लाद कर ले गए थे, साथी फरार – Loharu News Latest Haryana News

Geographique takes the honours in Nizam’s Gold Cup Today Sports News

Geographique takes the honours in Nizam’s Gold Cup Today Sports News