in

पंजाब में 5500 होमगार्ड की भर्ती करेगी सरकार: सीएम आवास पर हुई मीटिंग में फैसला, एंट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी बनी स्ट्रेटजी – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में 5500 होमगार्ड की भर्ती करेगी सरकार:  सीएम आवास पर हुई मीटिंग में फैसला, एंट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी बनी स्ट्रेटजी – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सीएम मान ने राज्य की सुरक्षा के मुद्दे पर अधिकारियों से मीटिंग की।

पंजाब सरकार ने अब बॉर्डर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब की सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने के लिए 5 हजार 500 होम गार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 400 से अधिक और जवानों की भर्ती की जाएगी। इन जवानों क

.

इस मीटिंग में पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारी मौजूद रहे। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है

सीएम ने खुद पोस्ट डालकर दी जानकारी

इस मीटिंग के संपन्न होने के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीटिंग में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा – आज चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक की गई। पंजाब की सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने के लिए 5 हजार 500 होम गार्ड जवानों की भर्ती का निर्णय लिया गया है।

ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मजबूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।

सीएम भगवंत मान द्वारा मीटिंग संबंधी शेयर की गई जानकारी।

जल्दी ही खरीदेंगे एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को एक हाई लेवल मीटिंग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जल्दी ही पंजाब सरकार अपनी एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी खरीदेगी। ताकि बॉर्डर पार से आने वाले नशे और अन्य चीजों को रोका जा सके।

उन्होंने इस दौरान दावा भी किया था कि अब तस्कर, आतंकी और गैंगस्टर मिल गए हैं। ड्रोन से हथियार, नशा और पैसे तक आ रहे है। ड्रोन की कोई पॉलिसी तक नहीं है। ऐसे में उन्होंने केंद्र सरकार को कहा है जल्दी ही इस बारे में पॉलिसी बनाई जाए।

[ad_2]
पंजाब में 5500 होमगार्ड की भर्ती करेगी सरकार: सीएम आवास पर हुई मीटिंग में फैसला, एंट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी बनी स्ट्रेटजी – Punjab News

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! भारत ने 20 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी – India TV Hindi Politics & News

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! भारत ने 20 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी – India TV Hindi Politics & News

Infinix Note 50s vs Realme P3 vs iQOO Z10x: 20 हजार की रेंज में किसने मारी बाजी, जानें किसमें ह Today Tech News

Infinix Note 50s vs Realme P3 vs iQOO Z10x: 20 हजार की रेंज में किसने मारी बाजी, जानें किसमें ह Today Tech News