[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:58 AM IST
17जेएनडी25: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। बरसोला गांव के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वर्ष 2020 में लूट करने के चौथे आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के चिटाना निवासी प्रदीप के रुप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बरसोला गांव स्थित सेंट्रल बैंक से बदमाशों ने 45,600 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। बैंक मैनेजर अभिजीत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। अभिजीत ने इस मामले में दी शिकायत में बताया था कि 28 दिसबंर 2020 को दोपहर के समय वह कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे और हेड कैशियर कपिल देव नकदी बांट रहे थे। उसी समय 4 लड़के आए। दो के पास हथियार थे। बैंक में घुसते ही एक लड़का गेट पर खड़ा हो गया। उन्होंने फायर करते हुए 45600 रुपये और कैशियर कपिल का बैग छीनकर फरार हो गए। उप निरीक्षक सतीश कुमार ने लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नवीन उर्फ छोटा भैंसवाल, विकास उर्फ विक्की निवासी चिढाना, दीपक निवासी आटा चौरासी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रदीप को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

17जेएनडी25: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
[ad_2]
Jind News: सेंट्रल बैंक में लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार



