Rewari News: नोडल अधिकारी नियुक्त, सौंपी गई जिम्मेदारी Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने विधानसभा चुनाव में विभिन्न कार्यों व गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। डीसी ने शनिवार को बैठक कर सभी नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैन पावर प्रबंधन व जिला चुनाव प्रबंध प्लान (डीईएमपी) व स्वीप गतिविधियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त रेवाड़ी, ट्रेनिंग के लिए सीईओ जिला परिषद व डीईईओ रेवाड़ी, मैटेरियल प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, ट्रांसपोर्ट प्रबंधन के लिए सचिव आरटीए रेवाड़ी व पीएलए शाखा डीसी कार्यालय रेवाड़ी, कम्प्यूटरराइजेशन, साइबर सुरक्षा, आईटी, सोशल मीडिया व कम्यूनिकेशन प्लान के लिए डीआईओ रेवाड़ी, कानून एवं व्यवस्था, वीएम और जिला सुरक्षा प्लान के लिए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एक्सईएन पंचायती राज रेवाड़ी, एमसीसी लागू करने के लिए डिप्टी सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी को नोडल अधिकारी बनाया है।

खर्च मॉनिटरिंग के लिए डीईटीसी सेल्स रेवाड़ी, बैलेट पेपर व डम्मी बैलेट के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, पोस्टल बैलेट पेपर प्रबंधन के लिए एक्सईएन जनस्वास्थ्य रेवाड़ी, सर्विस इलेक्टर्स के लिए ई-बैलेट पेपर सचिव जिला सैनिक बोर्ड रेवाड़ी, मीडिया, कम्यूनिकेशन व एमसीएमसी के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रेवाड़ी, एसएमएस, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व कम्यूनेकशन प्लान के लिए डीआईओ नोडल अधिकारी बने हैं। इसी प्रकार इलेक्ट्रोरल रोल के लिए एक्सईएन डीएचबीवीएन कंस्ट्रक्शन रेवाड़ी, शिकायत समाधान, सी-विजिल व वोटर हेल्पलाइन के लिए डीडीपीओ रेवाड़ी, ऑब्जर्वर के लिए डीईटीसी-एक्साईज रेवाड़ी, जिला स्तरीय सिंगल विंडो परमिशन सैल के लिए जिला सांख्यिकीय अधिकारी रेवाड़ी तथा दिव्यांगज मतदाताओं (पीडब्ल्यूडी इलेक्टर्स) के लिए सचिव रेडक्रास सोसायटी रेवाड़ी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

[ad_2]
Rewari News: नोडल अधिकारी नियुक्त, सौंपी गई जिम्मेदारी