बाढड़ा। मार्केट कमेटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़राई गांव के समीप छापा मारकर गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा। मार्केट फीस और जुर्माना के तौर पर 32,976 रुपये राजस्व वसूला गया है।
Trending Videos
मार्केट कमेटी के अधिकारियाें ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि बड़राई गांव के समीप गेहूं से भरा ट्रक खड़ा है। इस पर अधिकारियाें ने बड़राई गांव के लिए टीम गठित की और मौके पर जांच के लिए भेजा। टीम को ट्रक में 271.40 क्विंटल गेहूं भरा मिला और चालक गेहूं से जुड़े दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर मार्केट कमेटी के अधिकारियाें ने ट्रक काे बाढड़ा थाने में खड़ा करवा दिया और गेहूं मालिक काे सूचना दी। मालिक ने बताया कि यह गेहूं उसका है और खुले बाजार में बेचने के लिए ले जा रहा था। अधिकारियों ने 13,190 रुपये मार्केट फीस भरवाई जबकि 3,298 रुपये जुर्माना लगाया है। इसके अलावा 13190 रुपये एचआरडीएफ फीस और 3298 रुपये जुर्माना लगाया है।
घर पर मिला 180 क्विंटल गेहूं
मार्केट कमेटी की टीम ने जब व्यापारी के घर पर छापा मारा ताे वहां भी 180 क्विंटल गेहूं पाया गया। इस पर मार्केट कमेटी टीम ने 10,935 रुपये मार्केट फीस और 10,935 रुपये एचआरडीएफ फीस भरवाई।
———————— गुप्त सूचना के आधार पर बड़राई के समीप गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा गया। इस गेहूं के मालिक के घर से और भी गेहूं बरामद किया गया।
– जयप्रकाश सांगवान, मंडी सुपरवाइजर
[ad_2]
Charkhi Dadri News: बड़राई गांव में मार्केट कमेटी की टीम ने पकड़ा गेहूं से भरा ट्रक, 32,976 रुपये राजस्व वसूला