[ad_1]
जींद। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार राखियों से गुलजार हो गए हैं। रक्षा बंधन पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं दूर रहने वाले भाइयों को समय पर राखी मिल सकें, इसके लिए बहनों ने बाजार में राखियां खरीद कर डाक या कूरियर से भेज रही हैं। दुकानों पर भी सजी भिन्न-भिन्न प्रकार की डिजायन की राखियां हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही हैं। हालांकि राखी पर्व पर भी महंगाई का साया है। पहले के बजाय इस बार राखियां कुछ महंगी जरूर हैं। बाजार में इस समय पांच से लेकर तीन हजार रुपये तक कीमत की राखियां मिल रही हैं। वहीं रुपयों व चांदी की राखियों का प्रचलन भी बढ़ रहा है। बहनों के उत्साह के आगे राखियों के महंगे दाम भी उनको रोक नहीं पा रहे हैं।
फैंसी राखियों की डिमांड बढ़ी
रक्षा बंधन का पर्व अब रेशम के धागे तक सीमित नहीं रह गया है। रेशम की डोर की जगह अब फैंसी राखियों ने ले ली है। गोस्वामी जनरल स्टोर के जश्न गोस्वामी ने बताया कि पहले रेशमी धागों को भाई की कलाई पर बांध रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता था। आज बाजार में रतन जड़ित नग, स्टोन, चांदी, खिलौने, कुंदन, कप्पल, धागा, लाइट, रुद्राक्ष, चंदन, टैडी बीयर, पंखेवाली, छोटा भीम, बैंड, पेयर आदि वरायटी में फैंसी राखियों की मांग अदिक है। साथ ही चांदी की राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। बाजार में महंगी व सस्ती हर प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानें भी सजी हुई हैं।
चांदी, धागा, कुंदन, खिलौना राखी पहली पसंद
सर्राफा बाजार के दुकानदार सोनू ने बताया कि महिलाएं इस बार चांदी की राखी बहुत पसंद कर रही हैं। जिनकी कीमत 1000 से 3000 रुपये तक है। चांदी की राखियों में प्यारे भैया, माय ब्रदर, मिक्की माउस की राखियां तथा ब्रेसलेट काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा गणेश, शिव, स्वास्तिक, ओम की राखियां भी खूब बिक रही हैं। गोस्वामी जनरल स्टोर के जश्न गोस्वामी ने कहा कि लाइटिंग की राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा टेडी बीयर, मोटू-पतलू, छोटा भीम, लाइट, पंखेवाली, घड़ियां, छुटकी, लिटिल सिंघम, बेनटेन आदि कार्टून कैरेक्टर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। गोटे, चांदी, मोती, चंदन, कुंदन, स्टोन और रुद्राक्ष वाली राखियों का चलन भी बढ़ा है। जिनकी कीमत 50 रुपये से 200 रुपये के बीच है। राखी के साथ रक्षाबंधन को लेकर गिफ्ट का बाजार भी गुलजार है।
शुभ मुहूर्त में बांधे रक्षा धागा : नवीन शास्त्री
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि इस साल 19 अगस्त सोमवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जा रहा है। इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगा। जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर डेढ़ बजे से रात 9:07 तक रहेगा।
राखियों की वैरायटी
वैरायटी
कीमत
धागा राखी
5 से 100 रुपये
चांदी की राखी
1000 से 3500 रुपये
कुंदन राखी
30 से 200 रुपये
कप्पल राखी
100 से 700 रुपये
खिलौना राखी
50 से 300 रुपये
रुद्राक्ष राखी
20 से 150 रुपये
[ad_2]
दोपहर डेढ़ से रात 9:07 बजे तक बांधें रक्षासूत्र

