[ad_1]
खतरों के खिलाड़ी 14
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का ये धमाकेदार सीजन लोगों के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है। टीवी के सबसे पॉपलुर रियलिटी टीवी शो में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी’ के कंटेस्टेंट्स इन दिनों अपनी हरकतों और लड़ाई की वजह से जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को रोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फाइनलिस्ट और विनर को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।
खतरों के खिलाड़ी बना रोस्टिंग अखाड़ा
अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, नियति फतनानी, करण वीर मेहरा, गश्मीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा श्रॉफ एक-दूसरे को टीम बनाकर रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी नहीं दिखाई दे रहे हैं और उनके गैरहाजिरी में कंटेस्टेंट्स स्टंट-टास्क को लेकर एक-दूसरे को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के ग्रैंड फिनाले और विनर को लेकर जबरदस्त बज भी बना हुआ है।
खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
होस्ट रोहित शेट्टी के शो का दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ाता ही जा रहा है, जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के नए प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ‘जो खुद के काबिलियत पर कर रहा है घमंड, उन्हीं खिलाड़ियों ने किया एक दूसरे को रोस्ट।’ इस वीडियो में सभी एक-दूसरे को हारने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। शालीन भनोट-निमृत कौर, अभिषेक कुमार-नियति फतनानी, गश्मीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा और अदिति शर्मा-सुमोना चक्रवर्ती स्टंट के लिए चैलेंज करते नडर आते हैं।
[ad_2]
खतरों के खिलाड़ी 14 बना जंग का मैदान, रोहित शेट्टी के पीठ पीछे शुरू किया नया तमाशा – India TV Hindi



Latest Entertainment News ‘डेस्टिनी नहीं चाहती थी’, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का हुआ ब्रेकअप, कुनिका ने किया कंफर्म