[ad_1]
चंडीगढ़ में सुबह के समय छाए हुए बादल और सूरज निकलते हुए।
चंडीगढ़ में आज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसमें 1.5 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। 24 घंटे में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई
.
वहीं, ट्राईसिटी के मौसम की बात करें तो पंचकूला और मोहाली में बारिश की चेतावनी नहीं है। लेकिन बारिश की संभावना जरूर है। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में कल तक बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, 20 और 21 को फिर से मानसून सक्रिय होगा।
इस दौरान भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि 22 और 23 को मौसम साफ रहेगा। इसी तरह मोहाली और पंचकूला में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। ऐसे में लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा।
अभी तक 19.7 कम हुई बारिश
चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 495.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से 19.7 मिमी कम है। हालांकि, मानसून सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, सुखना लेक समेत ट्राईसिटी के सूखे डैम पानी से भर गए।

जिससे जंगली जानवरों को काफी राहत मिली है। क्योंकि पिछले दिनों न्यू चंडीगढ़ में बना पाछ डैम पूरी तरह सूख गया था। इस कारण कई जानवर पानी की कमी के कारण मर गए थे। इसके बाद जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो प्रशासन ने टैंकरों के जरिए वहां पानी भरवाया।
[ad_2]
चंडीगढ़ में आज भी बारिश की संभावना: 24 घंटे में 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड, तापमान 1.5 डिग्री तक गिरा – Chandigarh News