{“_id”:”680534306c53c4e2950b6b7e”,”slug”:”there-was-a-dispute-between-truck-drivers-about-emptying-the-vehicle-first-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-132552-2025-04-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: गाड़ी पहले खाली करने पर ट्रक चालकों में विवाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:21 PM IST
रतिया में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम : संवाद
Trending Videos
रतिया। फतेहाबाद रोड पर रविवार शाम को पहले गाड़ी खाली करने को लेकर ट्रक चालकों में विवाद हो गया। जिसके चलते कुछ लोगों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ हाथापाई की। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने अपने साथियों को बुला लिया और ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय के सामने पहुंच गए।
Trending Videos
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाया। अहरवां निवासी ट्रक चालक तरसेम सिंह रविवार शाम को मानकपुर से गेहूं की गाड़ी भरकर फतेहाबाद रोड पर हैफेड परिसर में उतारने के लिए आया था। वहां पर कुछ अन्य ट्रक ड्राइवर भी गाड़ी खाली करने के लिए आए हुए थे। तरसेम ने आरोप लगाया कि उसकी गाड़ी उतारने का जब नंबर आया तो अन्य ट्रक चालक अपनी गाड़ी पहले खाली करने के लिए दबाव बनाने लगे। जब उसने इन्कार किया तो उसके साथ मारपिटाई करके वे वह ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय की तरफ भाग गए।
इस पर तरसेम ने अपने साथियों को सूचना दी। भारी संख्या में ट्रक ड्राइवर अनाज मंडी रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय के पास पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत किया। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।