नारनौल में डॉक्टरों की हड़ताल: केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू, मरीजों को हो रही परेशानी, वापस लौट रहे लोग – Narnaul News Latest Haryana News

[ad_1]

अस्पताल में आए मरीज हो रहे परेशान।

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी अस्पतालों ने आज अपनी सेवाएं बंद रखकर कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता पर रोष जताया।

.

जिसके चलते शहर के निजी अस्पताल आज सुबह 6 बजे से बंद हो गए। ये अस्पताल रविवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। जिसके चलते मरीजों भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

विरोध में ओपीडी सेवाएं बंद

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर आज शहर के सभी निजी अस्पताल बंद रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए जयपुर हार्ट हॉस्पिटल के संचालक और आईएमए के उप प्रधान डॉक्टर एसएस यादव तथा स्पर्श अस्पताल के डॉक्टर रितेश यादव ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई। इसके विरोध में पूरे हरियाणा में आज मेडिकल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

परिजनों को न्याय देने की मांग

जिसके तहत जिला महेंद्रगढ़ के डॉक्टर ने भी आज डायग्नोसिस व गैर आवश्यक सेवाएं बंद कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग मृतका को न्याय दिलाना है। जिसके तहत सरकार सीबीआई की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाएं तथा जल्द ही न्याय दिलवाए। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अस्पतालों के अंदर डॉक्टर और स्टाफ की सुरक्षा की जाए। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा 2019 में अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए हिंसा रोकथाम कानून को जल्द बनाए। अस्पताल में काम करने वालों की सुरक्षा निर्धारित की जाए तथा रेजिडेंट डॉक्टर्स को भी सुरक्षा दी जाए।

[ad_2]

Source link