{“_id”:”6805393ea5c58f534c062f85″,”slug”:”city-people-made-aware-about-yoga-chandigarh-news-c-16-pkl1043-687991-2025-04-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: शहर के लोगों को योग के प्रति किया जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Trending Videos
चंडीगढ़। खेल विभाग चंडीगढ़ प्रशासन व राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा स्वस्थ चंडीगढ़ अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से लगभग 515 सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन की नींव पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने तैयार की थी। उन्होंने हर महीने फिटनेस डे मनाने का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर राजकीय योग महाविद्यालय तथा खेल विभाग द्वारा प्रथम फिटनेस डे का प्रारंभ योग अभ्यास के द्वारा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य चंडीगढ़ के जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
Trending Videos
[ad_2]
Chandigarh News: शहर के लोगों को योग के प्रति किया जागरूक