युजवेंद्र चहल और RJ महविश की खुल्लम-खुल्ला मोहब्बत! पंजाब किंग्स की बस और IPL से सब साफ Today Sports News

[ad_1]

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Spotted Together: युजवेंद्र चहल और आरजे महविश के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद से लोगों का मानना है कि दोनों के बीच पक्का कुछ न कुछ चल रहा है. दोनों को आरसीबी के मैच से पहले चंडीगढ़ में एक साथ पंजाब टीम की बस में सफर करते हुए देखा गया. बता दें कि किसी भी टीम की बस में खिलाड़ी या उनका कोई खास ही एक साथ ट्रैवल कर सकता है. यही वजह है कि दोनों के डेटिंग की अफवाह लोगों को अब सिर्फ अफवाह नहीं लग रही है.

चहल और महविश ने एक साथ टीम बस में किया सफर!

चहल और महविश का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महविश, चहल के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रही हैं. दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे. चहल और महविश किसी बात पर हंस रहे थे. इसके बाद महविश पंजाब की टीम बस में एंट्री करती दिख रही हैं. बता दें कि किसी भी टीम की बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके नजदीकी लोगों को ही ट्रैवल करने दिया जाता है. ऐसे में इस वायरल वीडियो ने दोनों के रिलेशनशिप रूमर्स को और पुख्ता करने का काम किया है.

चहल के तलाक से पहले ही उड़ रही है दोनों के डेटिंग की अफवाह

दोनों के डेटिंग की अफवाह चहल के तलाक से पहले ही शूरू हो गई थी. चहल का तलाक इस साल मार्च में हुआ, जबकि चहल और महविश के डेटिंग की अफवाह पिछले साल क्रिसमस से उड़ रही है. जब दोनों को एक साथ क्रिसमस मनाते हुए देखा गया था. इसके बाद दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद लोगों का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके बाद कई मौकों पर उन्हें साथ में देखा गया. 



यह भी पढ़ें-  

राहुल तेवतिया ने क्यों पूरा नहीं होने दिया जोस बटलर का ‘ऐतिहासिक’ शतक? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब



[ad_2]
युजवेंद्र चहल और RJ महविश की खुल्लम-खुल्ला मोहब्बत! पंजाब किंग्स की बस और IPL से सब साफ