[ad_1]
अब्दुल समद
Indian Premier League And Pakistan Super League: भारत में इस समय आईपीएल (IPL) का 18वां सीजन बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को भी मिल रहे हैं। दूसरी तरफ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (ISL) का आयोजन हो रहा है। अब अब्दुल समद नाम के दो खिलाड़ी PSL और IPL दोनों लीग में खेल रहे हैं और अपनी-अपनी टीमों को जीत भी दिला रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया दमदार प्रदर्शन
23 साल के भारतीय खिलाड़ी अब्दुल समद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं और वह अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 10 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवर्स में समद ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
साल 2020 से ही आईपीएल में ले रहे हिस्सा
भारतीय प्लेयर अब्दुल समद साल 2020 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। पांच सीजन वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले। इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने खरीद लिया। वह अभी तक आईपीएल के 57 मैचों में कुल 688 रन बना चुके हैं।
पाकिस्तानी अब्दुल समद ने PSL में खेली 40 रनों की पारी
दूसरी तरफ 27 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी अब्दुल समद पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और मैच में 14 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला है।
यह भी पढ़ें:
6 मुकाबले हारने के बाद भी राजस्थान के लिए खुल सकता है प्लेऑफ का दरवाजा, बचा एक रास्ता
KKR के सामने होगी गिल की गुजरात, IPL में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें यहां
[ad_2]
हो गया ऐसा करिश्मा! IPL और PSL दोनों जगह मौजूद अब्दुल समद, जानें क्या है पूरा माजरा – India TV Hindi


