in

पंजाब में 3 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन में 5-6 डिग्री बढ़ेगा तापमान, 18-20 को बारिश की संभावना – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में 3 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट:  कल से बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन में 5-6 डिग्री बढ़ेगा तापमान, 18-20 को बारिश की संभावना – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब-चंडीगढ़ में दिन में तेज धूप का असर।

#

पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक हो गया है। जिससे तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा है। वहीं 16 अप्रैल से हिमालयी क्षेत्र

.

इसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 05-06 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जबकि मौसम विभाग ने कल से तीन दिन हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। 18, 19 और 20 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 अप्रैल से राज्य के कुछ स्थानों पर हीट वेव की संभावना है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि गर्मी अधिक होने पर घर से बाहर न निकलें। कोशिश करें कि गर्मी कम होने पर सुबह और शाम को ही अपने सारे काम निपटा लें। इसके अलावा, कल से सभी सरकारी अस्पतालों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।

राज्य में 20 तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा।

पंजाब में इस तरह दर्ज किया गया तापमान।

पंजाब में इस तरह दर्ज किया गया तापमान।

चंडीगढ़ का तापमान 2.6 डिग्री बढ़ा

चंडीगढ़ में 12 और 13 अप्रैल को हुई बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव होने लगा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम में बदलाव हुआ है।

पंजाब के शहरों का आज का मौसम

अमृतसर – आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

[ad_2]
पंजाब में 3 दिन हीटवेव का यलो अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन में 5-6 डिग्री बढ़ेगा तापमान, 18-20 को बारिश की संभावना – Punjab News

UN: Civilian death toll in Sudan’s Darfur attacks tops 300 in two days as war nears two-year mark Today World News

UN: Civilian death toll in Sudan’s Darfur attacks tops 300 in two days as war nears two-year mark Today World News

एसबीआई ने बैंक लोन किया सस्ता लेकिन FD कराने वालों को दिया बड़ा झटका, जानें अब क्या है नई दरें Business News & Hub

एसबीआई ने बैंक लोन किया सस्ता लेकिन FD कराने वालों को दिया बड़ा झटका, जानें अब क्या है नई दरें Business News & Hub