in

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया खूनी उत्पात, 40 लोगों का बेरहमी से किया कत्ल – India TV Hindi Today World News

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया खूनी उत्पात, 40 लोगों का बेरहमी से किया कत्ल – India TV Hindi Today World News

[ad_1]

Image Source : AP
नाइजीरिया आर्मी के जवान

अबुजा: नाइजीरिया में हिसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि खुद राष्ट्रपति को सामने आकर बयान देना पड़ा है। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई किसान समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों ने हमला किया है। इन हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए है। माना जा रहा है कि चरवाहों के वेश में आए बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

#

राष्ट्रपति टीनुबू ने दिए जांच के आदेश

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस हत्याकांड को लेकर दुख जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिके समुदाय पर हुए इस हमले की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।’’ 

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू

Image Source : AP

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू

‘मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल’

मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमले की वारदात को अंजाम दिया था। हमला इतना तेजी से किया गया था कि लोगों को बचकर भागने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

आम हैं इस तरह के हमले

इस बीच यहां यह भी बता दें कि,  अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। हमलों में शामिल बंदूकधारी आमतौर पर फुलानी नाम की मुस्लिम जनजाति से ताल्लुक रखते हैं। बंदूकधारी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर किसानों पर घातक हमले करते हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका नहीं तो कौन? यमन में हूतियों के ठिकानों पर आखिर किसने बरसाए बम; फिर मचाई तबाही

ट्रंप की हत्या के लिए जुटाने थे पैसे तो 17 साल के लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, मां-बाप का ही कर दिया कत्ल

Latest World News



[ad_2]
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मचाया खूनी उत्पात, 40 लोगों का बेरहमी से किया कत्ल – India TV Hindi

PSL में तूफानी पारी खेलकर साहिबजादा फरहान ने मचाई तबाही, कर ली क्रिस गेल और विराट – India TV Hindi Today Sports News

PSL में तूफानी पारी खेलकर साहिबजादा फरहान ने मचाई तबाही, कर ली क्रिस गेल और विराट – India TV Hindi Today Sports News

लॉकडाउन में पैदा बच्चों में सुपर इम्यूनिटी, बीमारियों से लड़ने की पावर ने चौंकाया Health Updates

लॉकडाउन में पैदा बच्चों में सुपर इम्यूनिटी, बीमारियों से लड़ने की पावर ने चौंकाया Health Updates