in

गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया नया अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, अभी रिकॉर्ड हाई पर चल रहा Business News & Hub

गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया नया अनुमान:  सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, अभी रिकॉर्ड हाई पर चल रहा Business News & Hub

[ad_1]

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण मंदी की आशंका बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं।

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.30 लाख रुपए तक जा सकते हैं।

विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाए। अगर ट्रेड वॉर और मंदी का रिस्क एक्स्ट्रीम लेवल पर नहीं पहुंचता है, तब भी सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

गोल्डमैन ने सोने को लेकर तीन अनुमान जारी किए

  • पहला अनुमान: फरवरी 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,100 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी।
  • दूसरा अनुमान: मार्च 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई थी।
  • तीसरा अनुमान: अप्रैल 2025 में जारी किए गए अनुमान में गोल्डमैन ने सोने के 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना जताई है।

अभी 93,353 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर सोना

सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

सोने में तेजी की 3 वजह:

  1. अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  3. शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,660 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,560 रुपए है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

#

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

————————————————————————————

बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान; टैरिफ, रिटेल महंगाई से लेकर कॉरपोरेट अर्निंग्स तक

शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। टैरिफ डेवलपमेंट से लेकर रिटेल महंगाई और कॉरपोरेट अर्निंग्स, FII-DII फ्लो पर बाजार की नजर रहेगी। इस सप्ताह कई कंपनियां अपने मार्च 2025 तिमाही यानी चौथी तिमाही (Q4FY25-जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी करेंगी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया नया अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम, अभी रिकॉर्ड हाई पर चल रहा

OnePlus 12 की औंधे मुंह गिरी कीमत, हुआ अब तक का सबसे बड़ा Price Cut – India TV Hindi Today Tech News

OnePlus 12 की औंधे मुंह गिरी कीमत, हुआ अब तक का सबसे बड़ा Price Cut – India TV Hindi Today Tech News

‘STR 49’: Sai Abhyankkar to compose music for Silambarasan and Ramkumar Balakrishnan’s film Latest Entertainment News

‘STR 49’: Sai Abhyankkar to compose music for Silambarasan and Ramkumar Balakrishnan’s film Latest Entertainment News