[ad_1]
हांसी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते पुलिसकर्मी।
हांसी। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न गांव में खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में 2705 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 दौड़, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।।
उमरा, डाटा, खांडाखेडी, सिसाय, बांडाहेडी, राजथल, सुलचानी, मदनहेड़ी व राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिताएं करवाई। उमरा में आयोजित महिला मटका दौड़ में प्रमिला, 100 मीटर बुजुर्ग दौड़ वजीर, डाटा में फुटबाल मैच में डाटा बी, खांडा खेड़ी में 100 मीटर दौड़ में अमन, 200 मीटर दौड़ में क्रिस, सिसाय में 100 मीटर दौड़ में प्रमिंद्र, 200 मीटर दौड़ में रितेश, कबड्डी मैच में सिसाय कालीरावण की टीम, बांडाहेड़ी में 100 मीटर दौड़ में सुशांत प्रथम रहे। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है। शरीर को स्वस्थ व हष्ट पुष्ट बनाने के लिए खेल व व्यायाम बहुत आवश्यक है। खेलने से हमारा शरीर मजबूत होता है। अर्जुन अवॉर्डी डीएसपी नारनौंद रविंद्र सांगवान ने कहा कि खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है। जो तनाव व चिंता से मुक्ति प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा भविष्य व पेशेवर जीवन का क्षेत्र प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों को उनके आवश्यक नाम, प्रसिद्धि व धन देने की क्षमता रखता है।
[ad_2]
Hisar News: स्वतंत्रता दिवस पर 8 गांवों में करवाई प्रतियोगिताएं, 2705 खिलाड़ियों ने लिया भाग



