Rohtak News: ओवरटेक करने पर चांदी में फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा Latest Haryana News

[ad_1]


Trending Videos



चांदी गांव में ओवरटेक करने हुई कहासुनी के चलते तीन युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। निशाना चूक जाने के कारण वह बाल-बाल बच गया। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में चांदी गांव निवासी प्रवीण ने बताया कि वह गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता है। 10 अगस्त को उसके भतीजे अमन की लाखनमाजरा निवासी संजू, विवेक व राकेश से ड्राइविंग करते समय ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसे जब झगड़ा का पता चला तो वह मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने अमन व उसके ऊपर बिंडो से हमला कर दिया। उस समय लोगों ने बीचबचाव करवा दिया। 14 अगस्त को वह अपने भाई के घर के बाहर बैठा था। संजू , राकेश व विवेक अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और संजू ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसके पास से गुजर गई। वह भागकर अपने कमरे में जाकर छुप गया। आरोपियों ने फिर दो हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर केस दर्ज किया।

[ad_2]
Rohtak News: ओवरटेक करने पर चांदी में फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा