Vinesh Phogat live Update: विनेश फोगाट पैतृक गांव के लिए रवाना, दीपेंद्र हुड्डा बोले- देश को अपनी बेटी पर गर्व Latest Haryana News

[ad_1]

01:18 PM, 17-Aug-2024

मेडल मिलना या ना मिलना वो भाग्य की बात- बजरंग

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि वो चैंपियन है इसलिए चैंपियन की तरह स्वागत हो रहा है। मेडल मिलना या ना मिलना वो भाग्य की बात है। देशवासियों का धन्यवाद।

01:10 PM, 17-Aug-2024

देशवासियों की शुक्रगुजार हूं-विनेश

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि इतना प्यार और सम्मान देने के लिए मैं अपने देशवासियों की शुक्रगुजार हूं।

01:07 PM, 17-Aug-2024

विनेश हरियाणा की शेरनी- दीपेंद्र

दीपेंद्र हुड्डा ने एक्स पर लिखा कि विश्वविजेता पहलवानों को अपने दाव से परास्त कर लौटी देश की बेटी और हरियाणा की शेरनी, विनेश फोगाट का भारत में स्वागत एवं अभिनंदन। आम तौर पर रक्षाबंधन पर भाई बहन को तोहफा देता है, मगर आपने तो हम सभी हिंदुस्तानियों की छाती गर्व से चौड़ी कर दी। आप अपने जीवन का हर दंगल यूं ही जीतते रहो, यही हम सब की शुभकामना है।

01:03 PM, 17-Aug-2024

आज बहुत बड़ा दिन- साक्षी

पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। विनेश ने देश और महिलाओं के लिए जो किया है, वह बेहतरीन है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह सम्मान मिलता रहेगा।

01:01 PM, 17-Aug-2024

लोग बहुत हौसला बढ़ा रहे- दीपेंद्र

दिल्ली में पहलवान के स्वागत के लिए पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोग बहुत हौसला बढ़ा रहे हैं और पूरे देश को अपनी बेटी (विनेश फोगाट) पर गर्व है।

 

12:50 PM, 17-Aug-2024

Vinesh Phogat live Update: विनेश फोगाट पैतृक गांव के लिए रवाना, दीपेंद्र हुड्डा बोले- देश को अपनी बेटी पर गर्व

पहलवान विनेश ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। दुर्भाग्यवश निर्णायक बाउट से एक दिन पहले विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक मिला। इसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज विनेश अपने गांव बलाली में पहुंचेगी। विनेश के गांव बलाली तक रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत होगा। गांव के खेल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम रखा गया है।



[ad_2]
Vinesh Phogat live Update: विनेश फोगाट पैतृक गांव के लिए रवाना, दीपेंद्र हुड्डा बोले- देश को अपनी बेटी पर गर्व